रोजमर्रा के खर्चो के लिए अरविंद केजरीवाल ने की लोगों से चंदा देने की अपील
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पास चंदा खत्म हो गया है और एक बार फिर से पार्टी के मुखिया ने लोगों से चंदा देने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी को लोगों ने काफी सहयोग दिया है और एक बार फिर से हमें लोगों के मदद चाहिए।
केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी टेबल के नीचे से कभी पैसे नहीं लेती है और वह एक एक पैसे का लोगों को हिसाब देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास पैसों का बहुत अभाव है और रोजमर्रा के खर्चों के लिए उनके पास बिल्कुल भी पैसा नहीं है।
केजरीवाल ने कहा कि पार्टी को चलाने के लिए उन्हें और फंड की जरूरत है और हम लोगों से अपील करते हैं कि वह पार्टी की मदद के लिए आगे आये। उन्होंने कहा कि हम लोगों की हर संभव मदद करना चाहते हैं।
AAP नेता की पत्नी पर मेहरबान हुए सीएम केजरीवाल
वहीं केजरीवाल ने कहा कि लोग सोचेंगे कि ये कैसा मुख्यमंत्री है जो पैसे मांग रहा है लेकिन हम कभी भी गलत तरीके से पैसा नहीं लेते हैं। हम लोगों से पार्टी के लिए चंदा देने के ऐसे ही अपील करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications