केजरीवाल मांग रहे हैं नीतीश कुमार के लिए समर्थन
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान गुरुवार यानि 29 अक्टूबर को होना है। ऐसे में सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक रखी है। लेकिन इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से नीतीश कुमार को वोट देने की अपील की है।

तीसरे चरण के मतदान से पहले केजरीवाल की ट्विटर पर अपील पर नीतीश कुमार ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि आपके समर्थन के लिए शुक्रिया और हमारी ओर से आपको शुभकामनायें।
आपको बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार के समर्थन में लोगों से अपील की है। उन्होंने नीतीश कुमार को बेहतर प्रशासक बताते हुए उनका समर्थन किया है।
बिहार में कांग्रेस, राजद जदयू एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले केजरीवाल महागठबंधन को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications