Arvind Joshi: शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन, शोले में आए थे नजर

नई दिल्ली। मशहूर थियेटर आर्टिस्ट, डायरेक्टर और एक्टर अरविंद जोशी का निधन हो गया है। अरविंद जोशी 84 साल के थे। ट्रेड एनालसिस्ट कोमल नाहटा ने ट्वीट कर उनकी मौत की जानकारी दी है। अरविंद जोशी के बेटे जानेमाने एक्टर शरमन जोशी और समधी प्रेम चोपड़ा ने भी खबर की पुष्टि की है। अरविंद जोशी ने आज यानी 29 जनवरी की सुबह मुंबई के नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली।

 कई दिनों से बीमार थे अरविंद जोशी

कई दिनों से बीमार थे अरविंद जोशी

अरविंद जोशी के समधी जानेमाने एक्टर प्रेम चोपड़ा ने बताया है कि काफी समय से वो बीमार चल रहे थे। करीब दो हफ्ते पहले उनको नानावती अस्पताल लाया गया था। बढ़ती उम्र की वजह से उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। प्रेम चोपड़ा ने कहा कि गुजराती थियेटर में अरविंद जोशी के काम को हमेशा याद किया जाएगा। एक्टर परेश रावल ने भी अरविंद जोशी की मौत पर दुख जाहिर किया है और उनके जाने को थियेटर के लिए बड़ी क्षति कहा है। परेश ने ट्वीट कहा है कि भारतीय थिएटर को बड़ा नुकसान हुआ है। अरविंद जोशी जैसे महान एक्टर को मैं अलविदा कहता हूं।

शोले में भी आए थे नजर

शोले में भी आए थे नजर

अरविंद जोशी गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर थे। साथ ही उन्होंने हिन्दी फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने शोले (1975) इत्तेफाक (1969) और अपमान की आग (1990) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। कुछ टीवी धारावाहिकों में भी वो दिखे थे। खासतौर से गुजराती थिएटर में उनका योगदान काफी ज्यादा रहा।

 फिल्मों से जुड़ा है पूरा परिवार

फिल्मों से जुड़ा है पूरा परिवार

अरविंद जोशी के दो बच्चे हैं। बेटा- शरमन जोशी और बेटी मानसी रॉय जोशी। शरमन जोशी हिन्दी सिनेमा का जाना पहचाना चेहरा हैं। वहीं मानसी भी टेलीविजन में जाना-माना नाम हैं। मानसी ने रोहित रॉय से शादी की हैं। वहीं शरमन की शादी मशहूर एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी से हुई है। अभिनेत्री सरिता जोशी, केतकी दवे, पूर्वी जोशी भी शरमन की रिश्तेदार हैं।

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन के बीच एफसीआई के गोदामों पर सीबीआई की कार्रवाई, हरियाणा और पंजाब में 40 स्थानों पर छापेमारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+