अरुणाचल प्रदेश: एनपीपी विधायक मर्डर केस, सेना का असम रायफल्स के साथ तलाशी अभियान
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश में नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक तिरोंग अबोह और 10 अन्य लोगों की हत्या में शामिल लोगों की धर-पकड़ के लिए लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को भारतीय सेना और असम रायफल्स की टीम ने तिराप, लौन्गडिंग और चंगलांग के जंगलों में लगातार कबिंग की। हालांकि इस हत्याकांड में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों को अभी तक कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली है।

मंगलवार दोपहर को अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में एनपीपी के विधायक तिरोंग अबोह और 10 अन्य लोगों की मंगलवार को बंदूकधारी हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मरने वालों में विधायक का बेटा भी शामिल है। हमले के पीछे उग्रवादी संगठन एनएससीएन का हाथ होने की बात सामने आई है। अबोह अरुणाचल की खोंसा वेस्ट विधानसभा से विधायक थे, इस बार वो एनपीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे।
विधायक के काफिले पर अरुणाचल के तिराप जिले में घात लगाकर उस समय हमला किया गया, जब वो अपनी विधानसभा में जा रहे थे। बोगापानी गांव के पास उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया गया। विधायक और उनके साथ मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं। जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। हमला मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। हमले के बाद हमलावरों ने विधायक तिरोंग अबोह की कार को भी आग के हवाले कर दिया।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कोनराद संगमा ने घटना पर दुख जताया है और प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय से हमले के लिए जिम्मेदार समूह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। सीएम संगमा ने ट्वीट किया, एनपीपी अपने नेता और विधायक तिरोंग अबोह और उनके परिवार की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध है। हम इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हैं। पीएमओ से अपील करते हैं कि वे हमले में शामिल समूह के खिलाफ कार्रवाई करें। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा के साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications