अरुणाचल प्रदेश: बर्फीले तूफान में लापता हुए सेना के गश्ती दल के 7 जवान, बचाव अभियान जारी

अरुणाचल प्रदेश: बर्फीले तूफान में लापता हुए सेना के गश्ती दल के 7 जवान, बचाव अभियान जारी

ईटानगर, 07 फरवरी: पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में रविवार (06 फरवरी) को भारतीय सेना के एक गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गई। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बर्फीले तूफान (हिमस्खलन) की चपेट में आने से सेना गश्त में शामिल कम से कम सात सैन्यकर्मी लापता हैं। घटना 06 फरवरी को कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई है। सेना ने खोज और बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा है और लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।

Arunachal Pradesh

सेना ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम की सूचना मिल रही है। समाचार एजेंसियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ क्षेत्र में खराब मौसम देखा जा रहा है। भारतीय

Recommended Video

    Arunachal Avalanche: Kameng Sector में हिमस्खलन, सेना के 7 जवान लापता | वनइंडिया हिंदी

    सेना के सूत्रों ने कहा, अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के गश्ती दल को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। बचाव कार्यों में सहायता के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है।

    तेजपुर में रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि रविवार को हिमस्खलन की चपेट में आए सात अधिकारी एक गश्ती दल का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में मदद के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ क्षेत्र में खराब मौसम देखा जा रहा है।"

    सीमावर्ती राज्य के कई ऊंचाई वाले इलाकों में इस महीने भारी बर्फबारी हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ईटानगर के पास दरिया हिल में 34 साल बाद बर्फबारी हुई और अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के रूपा शहर में दो दशक बाद बर्फबारी हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+