'अरुणाचल में पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप होगा काम', BJP विधायक दल का नेता चुने जाने पर बोले पेमा खांडू
Arunachal Pradesh: पेमा खांडू एक बार फिर से अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्हें बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना लिया गया। खांडू ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और कहा कि अरुणाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप विकास करने की जिम्मेदारी दी गई है।
पेमा खांडू एक और कार्यकाल के लिए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे, उन्हें फिर से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी का नेता बनने पर खांडू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अरुणाचल भाजपा के विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अत्यंत विनम्रता के साथ, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप विकासोन्मुख शासन के एक और कार्यकाल में भाजपा का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं।"

बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल कर 60 सदस्यों वाली विधानसभा में 46 सीटें जीत कर अरुणाचल प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। एनडीए के घटक नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच सीटें मिलीं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 3 और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को 2 सीटें मिलीं. गौरतलब है कि, 19 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में तीन निर्दलीय भी विजयी हुए, जिसके परिणाम 2 जून को घोषित किए गए थे।
अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री पेमा खांडू उन 10 उम्मीदवारों में से एक थे, जिन्होंने बिना किसी मुकाबले के अपनी सीट जीती। बता दें कि पेमा खांडू अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। वे 2016 में सीएम के रूप में चुने जाने के बाद वह पूर्वोत्तर में बड़े नेता के रूप में उभर कर सामने आए। खांडू दूसरी बार प्रदेश के सीएम बनने जा रहे हैं। वर्ष 2016 में खांडू बीजेपी में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications