अरुण जेटली के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए DDCA के अध्यक्ष
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें निर्विरोध दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) का अध्यक्ष चुना गया है। डीडीसीए में अध्यक्ष समेत कई पदों पर चुनाव होने थे, लेकिन रोहन जेटली के सामने खड़े हुए प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिस वजह से वो निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। बाकी कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर 5,6 और 8 नवंबर को चुनाव होंगे और 9 नवंबर को उसके नतीजे आएंगे।

केंद्रीय मंत्री बनने से पहले अरुण जेटली ने भी डीडीसीए के अध्यक्ष के रूप में कई बार अपनी सेवाएं थीं। अब उनके 31 वर्षीय बेटे रोहन जेटली को ये जिम्मेदारी मिली है। रोहन 30 जून 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे। रोहन के नाम पर सभी गुटों ने हामी भर दी थी, वहीं उनके खिलाफ खडे़ सुनील कुमार गोयल ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। जिस वजह से बिना मतदान वो निर्विरोध चुन लिए गए।
आपको बता दें कि इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा डीडीसीए के अध्यक्ष थे, पिछले साल उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। उस दौरान आतंरिक राजनीति को उनके इस्तीफे की वजह बताया गया था। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि अरुण जेटली के निधन के बाद रजत शर्मा अकेले पड़ गए थे। ऐसे में उनके खिलाफ कई गुट भी काम करने लगे। इस्तीफे के बाद रजत शर्मा ने कहा था कि ऐसा लगता है कि डीडीसीए में ईमानदारी और पारदर्शिता के सिद्धांतों के साथ चलना संभव नहीं है, जिससे किसी भी कीमत पर मैं समझौता करने के लिए तैयार नहीं हूं। रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद से ये पद खाली पड़ा था।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका












Click it and Unblock the Notifications