क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

इस महीने से वित्त मंत्रालय का काम संभालेंगे अरुण जेटली

इस महीने से वित्त मंत्रालय का काम संभालेंगे अरुण जेटली

By Rizwan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। अरुण जेटली इस महीने (अगस्त) से वित्त मंत्री के तौर पर अपना कामकाज संभाल लेंगे। अरुण जेटली का मई माह में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था, जिसके बाद से वो काम से दूर हैं। अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और काम पर लौटेंगे। अरुण जेटली को 2014 में आई एनडीए सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया था। इस साल मई में ऑपरेशन के लिए उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

Arun Jaitley set to resume work as Finance Minister in August

अरुण जेटली 3 महीने बाद इस माह के तीसरे या चौथे सप्ताह तक नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने दफ्तर लौट सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ ब्लॉक में पहली मंजिल पर मौजूद जेटली के दफ्तर में नया केबिन बनाया गया है। 65 साल के जेटली को डॉक्टरों ने तीन महीने तक काम ना करने की सलाह दी थी। तीन माह के आराम के बाद अब वो काम पर लौट सकते हैं।

<strong>22 से 35 साल के बेरोजगारों को 1000 रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता देगी आंध्र प्रदेश सरकार</strong>22 से 35 साल के बेरोजगारों को 1000 रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता देगी आंध्र प्रदेश सरकार

ऑपरेशन के बाद बीते कुछ समय से जेटली अपने घर पर हैं। हालांकि इस दौरान वो कामकाज पर लगातार नजर रख रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए सरकार का पक्ष भी रखते रहे हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए लगातार विपक्ष को घेरते रहे हैं। घर पर स्वास्थ्य लाभ लेने के दौरान ही वो वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। हाल के दिनों में विपक्ष के कई नेताओं ने ये सवाल भी उठाया था कि वित्त मंत्री पीयूष गोयल हैं या फिर अरुण जेटली।

<strong>SC की सख्ती के बाद केंद्र सरकार नहीं करेगी सोशल मीडिया की निगरानी</strong>SC की सख्ती के बाद केंद्र सरकार नहीं करेगी सोशल मीडिया की निगरानी

Comments
English summary
Arun Jaitley set to resume work as Finance Minister in August
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X