मनमोहन को करना होगा 'सच का सामना', जेटली ने पूछे 5 सवाल

ना जाने कितने सवालों की आबरू रखी।
जी हां आपको याद होगा कि कुछ इस शायराना अंदाज में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कोलगेट मामले में विपक्ष के पूछे सवालों का जवाब दिया था। दस साल में आज एक बार फिर मनमोहन खुद प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम सवालों का जवाब दिया। मनमोहन सिंह के इस कांफ्रेंस से ठीक पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने मनमोहन सिंह से पांच सवाल पूछा। अरूण जेटली के सवालों की लिस्ट में एक सवाल ऐसा भी शामिल है जो देश की जनता भी मनमोहन सिंह से पूछना चाहती है। वो सवाल ये है कि प्रधानमंत्री इतिहास में अपने कार्यकाल के आकलन के बारे में क्या सोचते हैं।
जेटली ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मनमोहन सिंह से पूछा है कि ‘आपको क्या लगता है कि इतिहास में आपके शासनकाल, भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने में आपकी नाकामी और संवैधानिक संस्थानों को नुकसान पहुंचाने को किस तरह याद किया जाएगा।' जेटली ने पूछा कि वह बतौर प्रधानमंत्री इतिहास में अपने को याद किये जाने पर राय दें। क्या उन्हें लगता है कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की सरकार में बतौर वित्त मंत्री उन्हें ज्यादा संतुष्टि मिली। क्या आपको लगता है कि परिस्थिति की मांग के मुताबिक भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े न होकर आपने गलती की। एक अर्थशास्त्री के तौर पर उनसे कहां चूक हुई जिसके कारण निवेश की कड़ी टूट गई। क्या बतौर पीएम अपने कार्यकाल के दौरान सीबीआई, जेपीसी, सीवीसी, सिविल सेवा जैसी संस्थाओं पर चोट को गुनाह मानते हैं?
ये हैं अरूण जेटली के पांच सवाल
1. आपको क्या लगता है कि इतिहास में आपके शासनकाल, भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने में आपकी नाकामी और संवैधानिक संस्थानों को नुकसान पहुंचाने को किस तरह याद किया जाएगा।
2. वह बतौर प्रधानमंत्री इतिहास में अपने को याद किए जाने पर राय दें। क्या उन्हें लगता है कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की सरकार में बतौर वित्त मंत्री उन्हें ज्यादा संतुष्टि मिली।
3. क्या आपको लगता है कि परिस्थिति की मांग के मुताबिक भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े न होकर आपने गलती की।
4. एक अर्थशास्त्री के तौर पर उनसे कहां चूक हुई जिसके कारण निवेश की श्रृंखला टूट गई।
5. क्या उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सीबीआई, सीवीसी, जेपीसी और सिविल सर्विसेज जैसे संवैधानिक संस्थानों को नुकसान पहुंचने की ग्लानि है।












Click it and Unblock the Notifications