Arun jaitley birth anniversary: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण
पटना। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जेटली से जुड़ी अपनी यादें भी साझा कीं। इस मौके पर यहां जेटली का परिवार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मौजूद थे।
अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि जेटली केवल बिहार के निवासी नहीं थे बल्कि बिहारियों को लेकर उनमें बेहद प्रेम था। जब वह बिहार भाजपा के प्रभारी बने थे, तब इसके बाद के दो चुनावों में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता।
Bihar Chief Minister Nitish Kumar unveiled a statue of former Union Minister Arun Jaitley in Patna on his birth anniversary. Jaitley's family and Deputy Chief Minister Sushil Modi were also present pic.twitter.com/B91kjehQpE
— ANI (@ANI) December 28, 2019
नीतीश ने जेटली के साथ अपने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वह विरोधियों से भी संवाद किया करते थे। वो खुलकर बात करने वाले इंसान थे। नीतीश के संबोधन में दोनों ही दलों के नेताओं ने भी शिरकत की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेटली की प्रतिमा लगवाने के साथ-साथ प्रदेश में हर साल जेटली का जन्मदिन राजकीय समारोह के तौर पर मनाने का ऐलान भी किया है।
Video: करोड़ों की गाड़ी खराब होने पर आया गुस्सा, हेलीकॉप्टर से गिराकर तोड़ दी