Article 370: बौखलाए मियांदाद की गीदड़ भभकी, कहा-भारत डरपोक देश, हमारे पास परमाणु बम,उन्हें साफ कर देंगे
इस्लामाबाद। भारत सरकार के द्वारा जम्मू- कश्मीर में जब से आर्टिकल 370 खत्म किया गया है, तब से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है, उसकी ओर से लगातार भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं,पाकिस्तानी क्रिकेटर भी बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं, शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी और पाक कैप्टन सरफराज अहमद के बाद अब विवादित बयान दिया है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने, जिन्होंने पाकिस्तान की मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे पास परमाणु बम सिर्फ दिखाने के लिए बल्कि चलाने के लिए भी है।

दाऊद इब्राहिम के समधी मियांदाद ने दिया विवादित बयान
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के समधी मियांदाद ने कहा कि अगर आपके (पाकिस्तान) पास लीथल वैपन (घातक हथियार) हैं तो अपनी जान बचाने के लिए अटैक!, आपको उनका इस्तेमाल करना चाहिए। मियांदाद ने कहा कि दुनिया भर में एक ही नियम है कि सेल्फ डिफेंस में आप हमला कर सकते हैं, जब उनकी लाशें घरों में जाएंगी तभी उनको अहसास होगा।

भारत एक डरपोक देश: जावेद मियांदाद
जब जावेद मियांदाद से पूछा गया कि वो हिंदुस्तान के पीएम नरेंद्र मोदी को क्या पैगाम देंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी कह चुका हूं भारत एक डरपोक देश है, अभी तक इन्होंने किया क्या है? परमाणु बम हमने ऐसे ही नहीं रखा है, हमने चलाने के लिए रखा हुआ है, हमें मौका चाहिए और हम साफ कर देंगे।'
जावेद मियांदाद का वीडियो वायरल
जावेद मियांदाद का ये वीडियो पाकिस्तान की एक खेल वेबसाइट खेलशेल.कॉम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर हुआ है, जिसमें वो कुछ पत्रकारों से मुखातिब हुए हैं, जहां उन्होंने बौखलाहट में ये बात कही है, देखते ही देखते ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का बिल गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा और लोकसभा में पेश किया था, अब नए कानून के तहत धारा 370 का केवल एक खंड जम्मू-कश्मीर पर लागू होगा, अब जम्मू कश्मीर से लद्धाख अलग हो गया है और ये दोनों केंद्र-शासित प्रदेश होंगे, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी लेकिन लद्धाख में विधानसभा नहीं होगी।
बौखलाए पाकिस्तान को राजनाथ सिंह ने दिया दो टूक जवाब
हाल ही में एक जनसभा में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान से अब जो भी बात होगी वह पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी, मालूम हो कि ऐसी खबरें आईं थीं कि इमरान खान सरकार को डर लग रहा है कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद भारत अब पीओके में बालाकोट से भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है, जिसके बाद से भारत के रक्षा मंत्री ने ये बयान दिया।












Click it and Unblock the Notifications