क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Live: लोकसभा अनिश्चितकाल के स्थगित की गई

Google Oneindia News

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक लोकसभा से पास हो गया है। बिल के पक्ष में 370 वोट और विपक्ष में 70 वोट पड़े हैं। ये बिल में जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग करने और दोनों को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने के प्रावधान शामिल हैं। इस बिल को राज्यसभा सोमवार को पास कर चुकी है। बिल पास होने के बाद लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। ये 17वीं लोकसभा का पहला सत्र था जो 17 जून से शुरू हुआ था, 6 अगस्त को खत्म हुआ है।

Article 370 scrapped Jammu and Kashmir Re-organisation Bill, 2019 lok sabha amit shah live updates

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

Newest First Oldest First
7:48 PM, 6 Aug

लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। ये 17वीं लोकसभा का पहला सत्र था जो 17 जून से शुरू हुआ था, 6 अगस्त को खत्म हुआ है।
7:32 PM, 6 Aug

अमित शाह ने जम्मू कश्मीर आरक्षण बिल को लोकसभा से वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आदेश के बाद जम्मू कश्मीर से धारा 370 अपने आप हट जाएगी और फिर वहां यह आरक्षण लागू जाएगा।
7:30 PM, 6 Aug

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल को लोकसभा से भी वोटिंग के बाद पास कर दिया गया। इसके पक्ष में 370और विपक्ष में 70 वोट पड़े।
7:30 PM, 6 Aug

जम्मू कश्मीर आरक्षण बिल के पक्ष में 366 और विपक्ष में 66 वोट पड़े.
7:21 PM, 6 Aug

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पर लोकसभा में वोटिंग शुरू हो गई है।
7:20 PM, 6 Aug

370 को हटाने के लिए लाए गए बिल को पास कर दिया गया है। लोकसबा में इसके पक्ष में 351 और विपक्ष में 72 वोट पड़े हैं।
7:20 PM, 6 Aug

370 को हटाने के लिए लाए गए बिल को पास कर दिया गया है। लोकसबा में इसके पक्ष में 351 और विपक्ष में 72 वोट पड़े हैं।
7:02 PM, 6 Aug

अमित शाह ने कहा, कश्मीरी पंडितों, सूफी संतों के मानव अधिकार नहीं थे जिन्हें कश्मीर से बाहर निकालकर फेंक दिया गया। सभी प्रदेशों की तरह पहली बार जम्मू कश्मीर को भी आजादी के बाद अधिकार दिए जा रहे हैं।
7:01 PM, 6 Aug

अमित शाह ने कहा कि दलितों और आदिवासियों के आरक्षण का क्या कांग्रेस विरोध कर रही है। वहां के लोगों को आरक्षण का लाभ क्यों नहीं मिलना चाहिए, धारा 370 के पक्ष में खड़े लोग क्या इस आरक्षण के खिलाफ हैं। धारा 370 को बचाने वाले यह भी याद रखें उन्हें जनता के बीच जवाब देना होगा।
7:00 PM, 6 Aug

अमित शाह ने कहा, जम्मू कश्मीर में चिंता 370 की नहीं है बल्कि राष्ट्रपति शासन में खुलने वाली फाइलों से चिंता है। राष्ट्रपति शासन आते ही वहां ठंड में पसीने आने लगे हैं और अब फाइलें खुल रही हैं।
7:00 PM, 6 Aug

अमित शाह ने कहा कि जो कश्मीर में धारा 370 लागू रखना चाहते हैं वह लोग बाल विवाह का समर्थन करते हैं और उसे जारी रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आजतक बाल विवाह कानून लागू नहीं है. वहां के सिख, जैन और बौद्ध भाइयों के लिए अल्पसंख्यक आयोग क्यों नहीं बनना चाहिए. शिक्षा का अधिकार जम्मू कश्मीर के बच्चों को क्यों नहीं मिलना चाहिए।
6:35 PM, 6 Aug

जम्मू-कश्मीर में एहतियातन कर्फ्यू लगाया गया है। वहां कर्फ्यू इसलिए है कि व्यवस्था ना बिगड़े: शाह
6:34 PM, 6 Aug

शाह ने ओवैसी के 370 को भूल बताने पर कहा कि जब पांच साल के भीतर वहां के लोग विकास देखेंगे तो वो खुद कहेंगे कि ये बेहतरी के लिए है।
6:33 PM, 6 Aug

जनमत संग्रह तभी खत्म हो गया जब पाकिस्तान ने भारत की सीमाओं को तोड़ा था, अब यूएन में जनमत संग्रह का कोई मुद्दा नहीं है: अमित शाह
6:32 PM, 6 Aug

अगर 370 हटाना बुरा है तो लोगों ने ये नहीं बताया कि इसे जारी रहना क्यों अच्छा है? किसी ने भी चर्चा में इसके फायदे नहीं बताए। जनता की भलाई देखकर फैसले लिए जाते हैं: शाह
6:29 PM, 6 Aug

अमित शाह ने कहा, लद्दाख के लोगों ने केंद्र शासित बनाने की मांग की थी। हम जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बनाने के लिए 70 साल नहीं लेंगे। जम्मू-कश्मीर में एहतियातन कर्फ्यू। वहां कर्फ्यू इसलिए है कि व्यवस्था ना बिगड़े। 1989 से 41000 से ज्यादा लोग मारे गए। कब तक हम एक ही रास्ते पर चलेंगे। कभी ना कभी तो रास्ता बदलना पड़ेगा।
6:23 PM, 6 Aug

मोदी सरकार पीओके को कभी देने वाली नहीं है। पीओके पर हमारा दावा उतना ही मजबूत है जितना पहले था: अमित शाह
6:20 PM, 6 Aug

उचित समय और हालात सामान्य होते ही जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है: शाह
6:19 PM, 6 Aug

370 से इस देश के कानून की पहुंच वहां नहीं होती थी। 371 महाराष्ट्र के विकास से जुड़ा है उसे हम क्यों निकालेंगे। इससे कहीं भी देश की अखंडता और एकता बाधित नहीं होती, इसकी 370 से कोई तुलना नहीं की जा सकती।
6:18 PM, 6 Aug

अमित शाह ने कहा, नेहरू ने सेना को नहीं रोका होता तो पीओके भी हमारा होता। उनकी वजह से आज पीओके है। जब सेना जीत रही थी तो अचानक से उसे क्यों रोका। नेहरू जी ही कश्मीर मसले को UN ले गए।
6:17 PM, 6 Aug

आज लोग फोन ना लगने की बात कर रहे हैं। एक समय था जब ब्रेड-बटर भी नहीं मिलता था। हम हुर्रियत से बात नहीं करना चाहते। दबाव में आकर सुरक्षाबल नहीं हटाएंगे: अमित शाह
6:09 PM, 6 Aug

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बिल पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा, धारा 370 कश्मीर को भारत से जोड़ती नहीं बल्कि जोड़ने से रोकती है, जो आज सदन के आदेश के बाद खत्म हो जाएगी।
6:08 PM, 6 Aug

अमित शाह ने लोकसभा में कहा, 370 समाप्त होने पर 70 साल की टीस समाप्त हो रही है। 370 से लोगों के मन में आशंकाएं थीं। विरोधी भी चाहते थे तकि 370 हटे, लेकिन उनके सामने वोटबैंक का प्रश्न आ जाता था.
6:07 PM, 6 Aug

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद ने कहा, 370 हटने से लोगों के चेहरे पर खुशी है। हम कश्मीर में विकास करना चाहते हैं। लाल चौक पर तिरंगा फहराने से रोका जाता था। हम इसे खत्म करना चाहते हैं।
6:06 PM, 6 Aug

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में पहुचे हैं। अमित शाह जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं.
5:48 PM, 6 Aug

पाक पीएम इमरान खान ने संसद के संयुक्त सत्र में कहा, कश्मीर के मामले को वो यूएन में लेकर जाएंगे। साथ ही पूरी दुनिया के सामने भी भारत की सत्ताधारी पार्टी का वहां की अल्पसंख्यक आबादी के खिलाफ कट्टर चेहरा उजागर करेंगे।
5:24 PM, 6 Aug

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी ने जम्मू कश्मीर पर बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मैनीफेस्टों का वादा पूरा किया लेकिन संविधान के साथ छल किया।
5:16 PM, 6 Aug

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि नोटबंदी को भी शुरू में खूब तारीफें मिली थी लेकिन उसके नुकसान कुछ वक्त बाद देेश ने देखे। ऐसे ही कश्मीर पर इस फैसले के भी नतीजे होंगे।
4:43 PM, 6 Aug

कांग्रेस नेता रंजीत रंजन: क्योंकि हम विपक्ष में हैं, इसलिए लोग हमसे विरोध की उम्मीद करते हैं। लेकिन मेरी राय में अनुच्छेद 370 को रद्द करने का निर्णय, जो कि वैसे भी अस्थायी था, सही निर्णय है
4:35 PM, 6 Aug

टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला- हमारी पार्टी जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल का समर्थन करती है
READ MORE

Comments
English summary
Article 370 scrapped Jammu and Kashmir Re-organisation Bill, 2019 lok sabha amit shah live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X