Must Read: धारा 370 हटने के बाद कश्मीरी लड़कियों के जीवन में आएगा बदलाव, बदल जाएंगे ये कानून
Must Read: धारा 370 हटने पर बदलेगी कश्मीरी लड़कियों की जिंदगी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में लगे धारा 370 को समाप्त कर दिया। मोदी सरकार ने कश्मीर में लगे धारा 370 को खत्म कर यहां बहुत कुछ बदल दिया। इस धारा के हटने के बाद यहां की कश्मीरी लड़कियों का जीवन बदल जाएगा। आर्टिकल 370 हटाए जाने के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे इस धारा के हटने के बाद कश्मीरी लड़कियों का जीवन बदल जाएगा।
घाटी में धारा 370 खत्म, बदलेगा जीवन
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद यहां की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। अब तक कश्मीरी महिलाओं सिर्फ शरीयत कानून के दायरे में आती थीं। जिसके मुताबिक यहां की महिलाओं के मसले भारतीय संविधान के बजाए शरीयत से सुलझाए जाते थे, लेकिन धारा 370 हटाए जाने के बाद उन्हें भारत की बाकी महिलाओं के समान सारे अधिकार मिलेंगे।
नहीं छिनेगी नागरिकता
धारा
370
लागू
होने
के
बाद
से
जम्मू-कश्मीर
की
अगर
कोई
महिला
कश्मीर
के
अलावा
देश
के
किसी
दूसरे
राज्य
में
शादी
करती
है
तो
उससे
नागरिकता
छीन
ली
जाती
थी।
हालांकि
अब
धारा
370
हट
चुका
है,
मतलब
ये
नियम
पूरी
तरह
हट
जाएगा।
इस
आर्टिकल
के
हटाए
जाने
के
बाद
अब
ऐसा
नहीं
होगा।
शादी
के
बाद
भी
कश्मीरी
महिलाओं
की
नागरिकता
बनी
रहेगी।
हालांकि
अगर
कोई
कश्मीरी
लड़की
पाकिस्तान
के
किसी
शख्स
से
शादी
करती
हैं
तो
अब
उसे
कश्मीर
की
नागरिकता
नहीं
मिलेगी,
जबकि
पहले
पाकिस्तान
के
शख्स
को
कश्मीरी
लड़की
से
शादी
करने
पर
कश्मीर
की
नागरिकता
आसानी
से
मिल
जाती
थी।
समान वेतन का अधिकार
घाटी में धारा 370 हटाए जाने के बाद महिलाओं को समान वेतन का अधिकार मिलेगा। अब उन्हें भी वो वेतन मिलेगा,जो केंद्र के वेतन नियमों के अनुसार होगा। गौरतलब है कि जब संसद में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को हटाने का फैसला किया है, इसके बाद पूरे देश में जश्न मनने लगा। इसी क्रम में सोमवार शाम को संसद को भी रोशन किया गया है और वहां तिरंगे के रंग की रोशनी बिखरी हुई है।