राजनाथ सिंह ने कहा अनुच्छेद 370 से जम्मू-कश्मीर के लोगों को नहीं मिला फायदा

राजनाथ सिंह ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या अनुच्छेद 370 से जम्मू व कश्मीर के लोगों में गरीबी कम हुई ? या फिर इस अनुच्छेद के जरिए क्या लोगों को रोजगार मिलने ? राजनाथ सिंह ने अपने बयान में यह भी कहा कि इस बार मैं देश बनने के लिए वोट मांग रहा हूं न कि सरकार बनाने के लिए। वैसे राजनाथ का यह बयान लोगों पर कितना भारी पड़ेगा यह तो बाद में ही पता चलेगा लेकिन एक बात तो तय हो गई है कि लोक सभा चुनाव 2014 में भाजपा के मुद्दे सभी लोगों से जुड़े हुए हैं।
राजनाथ ने यह भी बताया कि यदि उनकी सरकार आती है तो वो अपने पड़ोसी देशों से रिश्तों में मजबूती लाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान समेत अन्य किसी भी देश को नजरंदाज नहीं यिका जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications