Article 355: मणिपुर में अपनी ही सरकार के खिलाफ मोदी सरकार ने लगाया आर्टिकल 355, जानिए क्या है यह अनुच्छेद
Article 355: मणिपुर में अपनी ही सरकार के खिलाफ केंद्र को लागू करना पड़ा आर्टिकल 355। जानिए आखिर क्या है यह आर्टिकल 355, क्यों किया जाता है लागू।

Manipur Article 355 imposed: केंद्र सरकार ने मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद संविधान के अनुच्छेद 355 को लागू कर दिया है। इस आर्टिकल के लागू होने के बाद केंद्र ने पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है ताकि प्रदेश की हिंसा पर नियंत्रण पाया जा सके।
दंगाइयों को गोली मारने का आदेश
यही नहीं प्रदेश के राज्यपाल ने सुरक्षा बलों को इस बात की अनुमति दे दी है कि अगर हालात काबू से बाहर जाएं और इसपर नियंत्रण पाना किसी भी हाल में संभव ना हो तो दंगाइयों को देखते ही गोली मार दें।
बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात
आर्टिकल 355 लागू होने के बाद पूर्व सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कुलदीप सिंह को मणिपुर सरकार का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को प्रदेश में तैनात किया गया है, ताकि हिंसा पर काबू पाया जा सके।
अपनी ही सरकार के खिलाफ आर्टिकल 355 लागू
बता दें कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, बावजूद इसके केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार ने प्रदेश में आर्टिकल 355 को लागू किया है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब केंद्र और प्रदेश में एक ही दल की सरकार हो और केंद्र ने अपनी ही सरकार के खिलाफ फैसला लेते हुए प्रदेश में आर्टिकल 355 को लागू किया है।
क्या है आर्टिकल 355
आर्टिकल 355 के तहत देश के संविधान में केंद्र सरकार को कुछ खास अधिकार दिए गए हैं। संविधान के पार्ट XVIII में आपातकाल की व्यवस्था है। आर्टिकल 352 से 360 तक आपातकाल से जुड़े प्रावधान का जिक्र है।
राज्यों की रक्षा केद्र की जिम्मेदारी
आर्टिकल 355 के अनुसार केंद्र की यह जिम्मेदारी है कि वह प्रदेश को बाहरी तत्वों से और आंतरिक हिंसा से सुरक्षित रखे। यह केंद्र की जिम्मेदारी है कि वह हर राज्य को बाहरी खतरे से सुरक्षित रखे। साथ ही यह सुनिश्चित करे कि हर राज्य देश के संविधान के अनुसार चले।
उदाहरण के तौर पर अगर किसी भी राज्य पर अगर कोई देश हमला करता है तो यह केंद्र की जिम्मेदारी है कि वह सेना को बेजकर उसकी रक्षा करे। इसी तरह से अगर किसी राज्य में कोई बड़ा विद्रोह होता है तो उस राज्य की रक्षा करना भी












Click it and Unblock the Notifications