Dhirendra Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की गिरफ्तारी की मांग क्यों हुई तेज? 'X' पर आंकड़ा 80 हजार के पार
बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Shastri) पर अली को लेकर कथित बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लखनऊ में धीरेंद्र कृष्ण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। वहीं अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शास्त्री को गिफ्तार करने की मांग तेज होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर ट्वीटर पर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में भी आवाजें उठ रही हैं।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा अली पर विवादित बयान देने का आरोप कुछ मौलानाओं ने लगाया गया। शुक्रवार को लखनऊ में शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ चौक कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली में दी गई तहरीर में सैफ अब्बास नकवी ने पं. धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाया कि शिया-सुन्नी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

नकवी के साथ मौलाना मुस्तफा अली खान, मौलाना शफीख आबादी, मौलाना कमरूल हसन, मौलाना मिर्जा वाहिद हुसैन, वकील और विभिन्न संगठनों के मुख्य सदस्य पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।
मौलाना सैफ अब्बास ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय से कार्रवाई का अश्वासन मिलने के बाद मौलाना समेत उनके साथ आए अन्य लोग चले गए। नकवी के साथ मौलाना मुस्तफा अली खान, मौलाना शफीख आबादी, मौलाना कमरूल हसन, मौलाना मिर्जा वाहिद हुसैन, वकील और विभिन्न संगठनों के मुख्य सदस्य पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। वह माफी मांगते हैं।
इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, उनके बयानों से अगर किसी को ठेस पहुंची है, तो वे माफी मांगते हैं।
वहीं दूसरी ओर अली पर कथित बयान के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गिरफ्ता करने की मांग तेज हो रही है। ट्विटर पर तेजी से दो शब्द ट्रेंड कर रहे हैं। जिसमें पहला WeSupportDhirendraShastri है, जबकि दूसरा #ArrestDhirendraShastri। खबर लिखे जाने तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गिरफ्तार करने के लिए ट्वीटर पर 85 हजार से अधिक लोगों ने मांग की। जबकि शास्त्री के समर्थन में 87 हजार के करीब लोगों ने WeSupportDhirendraShastri शब्द के साथ प्रतिक्रिया दी।












Click it and Unblock the Notifications