अर्नब को किया गया सेंट्रल जेल में शिफ्ट, वैन से चिल्लाकर बोले- मेरी जान को खतरा, सुबह पीटा गया, देखें Video

अर्नब को किया गया सेंट्रल जेल में शिफ्ट, वैन से चिल्लाकर बोले- मेरी जान को खतरा, सुबह पीटा गया, देखें Video

नई दिल्ली: रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को अलीबाग जेल (जो की एक कोविड-19 केन्द्र था) से रविवार (08 नवंबर) को तलोजा सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अर्नब गोस्वामी को सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने का फैसला सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है। अर्नब ने जेल में जाते वक्त चिल्लाकर कर कहा कि जेल में उनकी जान को खतरा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आज सुबह 6 बजे उन्हें उठाकर पीटा गया है। आर्किटेक्ट और इंटिरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अर्नब को 4 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

Recommended Video

    Arnab Goswami को किया गया Central Jail Shift,Police Van से चिल्लाकर कहा ये | वनइंडिया हिंदी
    Arnab Goswami

    देश के लोगों को बताइए कि मेरी जिंदगी खतरे में है: अर्नब गोस्वामी

    अर्नब गोस्वामी रविवार (08 नवंबर) को अलीबाग से तलोजा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए गए हैं। इसी दौरान जब पुलिस वैन में अर्नब गोस्वामी को ले जाया जा रहा था तो उन्होंने रिपब्लिक टीवी के माइक पर चिल्लाकर कर कहा कि उनकी जिंदगी खतरे में है। रिपब्लिक टीवी द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में अर्नब गोस्वामी कह रहे हैं, ''मेरी जिंदगी खतरे में है। मुझे मेरे वकील से बात करने से रोका जा रहा है। आज सुबह मुझे इन लोगों ने 6 बजे उठाकर धक्का दिया और पीटा है। 6 बजे उन्होंने मुझे उठाकर कहा कि तुम्हे अपने वकील से बात करने की इजाजत नहीं है। प्लीज आप लोग देश के लोगों को बताइए कि मेरी जान को खतरा है।''

    मेरे साथ जुल्म हो रहा है: अर्नब गोस्वामी

    अर्नब गोस्वामी वीडियो में यह भी कह रहे है कि जेल में जेलर ने उनको पीटा है। रिपब्लिक ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें अर्नब पुलिस वैन में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उसी दौरान वैन ट्रैफिक में फंसने पर उन्होंने रिपब्लिक चैनल से बात की। अर्नब चिल्ला-चिल्लाकर कहते हैं, सुप्रीम कोर्ट को कहिए कि वो इस मामले में दखल दें, सुप्रीम कोर्ट को बताइए कि मुझे उनकी मदद चाहिए।

    अर्नब गोस्वामी कह रहे हैं, मेरी पुलिस कस्टडी रिजेक्ट हो गई है। मेरे साथ यहां जुल्म हो रहा है। आप मेरी हालत देख रहे हैं। मैं सुप्रीम कोर्ट से मदद मांग रहा हूं, प्लीज मुझे बेल दीजिए। ये लोग मेरे साथ गलत करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    सोमवार को अर्नब गोस्वामी की जमानत पर फैसला

    अर्नब गोस्वामी की जमानत याचिका हाई कोर्ट में लंबित है। शनिवार को इसपर सुनवाई हुई है। लेकिन कोर्ट ने अर्नब को राहत नहीं दी है। हाई कोर्ट अर्नब गोस्वामी की जमानत याचिका पर फैसला 9 नवंबर को सुनाएगी। कोर्ट ने फैसला 9 नवंबर तक के लिए सुरक्षित रखा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+