TRP SCAM: मुंबई पुलिस ने दूसरी चार्जशीट में अर्नब गोस्वामी को बनाया आरोपी

मुंबई। फर्जी टीआरपी घोटाले में देश के जाने-माने पत्रकार अर्नब गोस्वामी को आरोपी बनाया गया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोप पत्र में अर्नब गोस्वामी को आरोपी बनाया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यहां एक अदालत के समक्ष अपना दूसरा आरोप पत्र दायर किया। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में 9 महीने पहले एफआईआर दर्ज की थी। तत्कालीन पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया था कि इस स्कैम में अर्नब गोस्वामी भी शामिल हैं।

TRP SCAM: मुंबई पुलिस ने दूसरी चार्जशीट में अर्नब गोस्वामी को बनाया आरोपी

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी के वकील ने बताया, 'कई अन्य लोगों के समेत पुलिस ने चार्जशीट में अर्णब गोस्वामी और एआरजी आउटलायर का नाम शामिल किया है।'

फेक टीआरपी स्कैम का मामला बीते साल अक्टूबर में सामने आया था, जबकि रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिए शिकायत की थी। अपनी शिकायत में BARC में रिपब्लिक समेत कुछ चैनलों को लेकर कहा था कि वे टीआरपी के नंबरों में हेरफेर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+