VIDEO: मेंढर सेक्टर में गोलीबारी के बीच स्कूली बच्चों को कुछ यूं बचाया सेना ने

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। शनिवार को भी लगातार सीमापार से गोलीबारी हो रही है। पुंछ जिले के मेंढर में शनिवार दोपहर को स्कूल से लौट रहे बच्चे भी गोलीबारी में फंस गए थे। जिन्हें सेना के जवानों ने निकाला। इसका वीडियो सामने आया है। बालाकोट सेक्टर की संडोट गांव में सेना ने स्कूल के बच्चों को गोलीबारी के बीच निकालकर गाड़ी में बैठाया और सुरक्षित जगह भेजा।

Army rescues children at Balakote sector of Mendhar Poonch video

पाकिस्तान ने एक बार फिर लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। शनिवार को मेंढर सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना भी इसका लगातार जवाब दे रही है। इससे पहले राजौरी, पुंछ और बालाकोट सीमा से भी पाक की ओर से फायरिंग की गई।

भारतीय सेना ने शुक्रवार रात हाजीपुर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग का जवाब देते हुए उनके एक सैनिक को मार गिराया था। जिसके बाद पाक रेंजर्स अपना साथियों के शव लेने के लिए सफेद झंडे का इस्तेमाल करते हुए आगे आए और शव लेकर वापस चले गए। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही फायरिंग के पीछे उसका मकसद कश्मीर में घुसपैठ है। पाकिस्तान सेना की कोशिश रहती है कि फायरिंग में भारतीय सेना का ध्यान बंटाकर आतंकियों को इस तरफ भेज दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+