पाकिस्‍तानी महिला जासूस की न्यूड फोटो और वीडियो देख भारतीय फौजी ने कर दी देश से गद्दारी

 Army Official Leaks Sensitive Information to Pakistani Woman
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय सेना के राज और उसके अगले कदम की जानकारी पाने के लिए पाकिस्‍तान अब इस करद गिर चुका है कि उसने लड़कियों का सहारा लेना शुरु कर दिया है। पाकिस्‍तान की तरफ से भारतीय सेना के एक जवान को फंसाने के लिए महिला जासूस को मोहरा बनाया गया। उस महिला जासूस ने जवान को फंसाने के लिए उसे अपनी न्‍यूड फोटो और वीडियो किया। इतना ही नहीं उसने जवान को मोटी रकम दी और अपने साथ लंदन की सैर कराने का वादा किया। पुलिस ने जासूसी के आरोप में सिंकदराबाद रेलवे स्‍टेशन पर तैनात इस जवान को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि इस जवान ने पाकिस्‍तान की उस महिला जासूस को कई अहम जानकारियां दी हैं।

बताते चलें कि जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गये जवान का नाम पाटन कुमार पोद्दार है। उसकी उम्र 40 साल है और वो नायब सुबेदार के पद पर तैनात है। पोद्दार 151 एमसी/एमएफ डिटैचमेंट में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात था। उसके खिलाफ जो रिमांड डायरी तैयार की गई है उसके मुताबिक वह पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है। उसपर आरोप है कि उसने पिछले साल जुलाई से पाकिस्‍तानी महिला जासूस को सेना के बारे में अहम जानकारियां दीं। इन जानकारियों के एवज में पाकिस्तानी महिला जासूस पोद्दार के बैंक खाते में रकम जमा करवाती थी। पोद्दार के पास से और कम्प्यूटर और उससे जुड़ी कई चीजें बरामद हुई हैं। पुलिस और सेना उससे पूछताछ कर रही है।

फेसबुक के जरिए जवान को फंसाया

पुलिसिया पूछताछ में पोद्दार ने बताया कि फेसबुक के जरिए वह पिछले साल अनुष्‍का अग्रवाल नाम की लड़की के संपर्क में आया। लड़की ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली है और एमएससी की छात्रा है। अनुष्का बनी पाकिस्तानी जासूस ने पोद्दार को बताया था कि उसके पिता भारतीय वायुसेना के रिटायर कमांडर हैं और संयुक्त राष्ट्र के लिए झांसी में एनजीओ चलाते हैं। महिला ने पोद्दार को इशारों-इशारों में यह बता दिया कि वह पोद्दार की तरफ आकर्षित है। अनुष्का ने पोद्दार को अपने एनजीओ में काम करने का प्रस्ताव दिया। अनुष्का ने पोद्दार को भारतीय सेना का ऑनलाइन सर्वे करने के एवज में हर महीने 10 हजार रुपए देने का वादा किया।


न्‍यूड फोटो और वीडियो के जरिए ली जानकारी

पुलिस के मुताबिक, अनुष्का ने पहले अपनी न्यूड तस्वीर पोद्दार को दी और फिर अपने न्यूड वीडियो से उसे अपने झांसे में ले लिया। पिछले साल जुलाई में अनुष्का ने पोद्दार के माल्दा स्थित एसबीआई के मंगलबारी ब्रांच के खाते में 9 हजार रुपए जमा किए। पोद्दार ने महिला के इशारे पर एक ऑनलाइन फार्म भरा जिसमें पेशा और निजी ब्योरे शामिल थे। अपनी तस्वीरों के साथ इन जानकारियों को पोद्दार ने अनुष्का को ईमेल कर दिया। इसके बाद अनुष्का ने पोद्दार को उसके मोबाइल फोन पर कॉल करना शुरू किया। इसके बाद समय-समय पर अनुष्का के नाम से पाकिस्तानी जासूस पोद्दार के बैंक खाते में पैसे जमा करवाती रही और सेना से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल करती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+