आर्मी ऑफिसर ने रिटारमेंट से पहले मां को दिया ये सरप्राइज, Video देख नम हो जाएंगी आंखे

इंडियन आर्मी के मेजर जरनल ने रिटायरमेंट से पहले अपनी मां के पास पहुंच कर उन्‍हें सेल्‍यूट कर सरप्राइज किया। इस वायरल वीडियो ने सभी की आंखे नम कर दी हैं।

army officer

बच्‍चों के जीवन में उनकी मां का स्‍थान सबसे ऊपर है। बचपन से ही वो अपनी हर छोटी से बड़ी अपनी सारी उपलब्धियां सबसे पहले अपनी मां को ही शेयर करते है। इसके पीछे वजह ये है कि जन्‍म से लेकर बड़े होकर अपने पैरों पर खड़ा होने तक में बच्‍चे के जीवन में मां की सबसे अहम भूमिका होती है। मां ही बच्‍चे की सबसे पहली गुरु, सबसे पहली फ्रेंड होती है, मां के बिना हर बच्‍चे का जीवन अधूरा है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंडियन ऑफिसर बेटे ने अपने रिटायरमेंट से पहले अपनी मां को ऐसा सरप्राइज दिया जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मीठी मुस्‍कान के साथ आंख भी नम हो गई।

रिटायरमेंट से पहले मां के लिए किया ये स्‍पेशल काम

रिटायरमेंट से पहले मां के लिए किया ये स्‍पेशल काम

वायरल हो रहे इस वीडियो में आर्मी ऑफिसर रिटायरमेंट से पहले अपनी मां के पास पहुंच कर कुछ स्‍पेशल अंदाज में सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं, इस वीडियो में मां के प्रति बेटे का इस सम्‍मान ने सभी का दिल जीत लिया।

ऑफिसर बेटे ने मार्चिंग करते हुए मां को किया सेल्‍यूट

ऑफिसर बेटे ने मार्चिंग करते हुए मां को किया सेल्‍यूट


बेटे का सेल्‍यूट पाकर मां इमोशनल नजर आती है। बेटे ने मां को सेल्‍यूट करने के बाद माला पहनाकर उन्‍हें सम्‍मानित भी किया। वहीं बेटे के रिटायरमेंट पर मां नोटो से बनी माला पहना कर सम्‍मानित कर मुस्‍कुराती हुई नजर आईं।

 वर्दी टांगने से पहले मां को फाइनल सैल्‍यूट

वर्दी टांगने से पहले मां को फाइनल सैल्‍यूट

ये वीडियो मेजर जनरल रंजन महाजन का है जिन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है और कैप्‍शन में लिखा है, वर्दी टांगने से पहले मां को फाइनल सैल्‍यूट।

मेजर जनरल ने लिखा ये इमोशनल कर देने वाला कैप्‍शन

मेजर जनरल ने लिखा ये इमोशनल कर देने वाला कैप्‍शन

मेजर जरनल ने वीडियो के कैप्‍शन में लिखा

हम अंबाला से दिल्‍ली पहुंचने के बाद सबसे पहले मां के पास आए और ये मेरी मां के लिए पूरी तरह आश्‍चर्य की बात थी। जिन्‍होंने जन्‍म देकर मुझे इस जीवन और आर्मी की वर्दी के लिए लायक बनाया कि मैं अपनी मातृभूमि की 35 सालों तक गर्व के साथ सेवा कर सकूं। उन्‍होंने आगे लिखा अगर मौका मिला तो एक बार फिर भारतीय सेना की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।

यूजर्स ने ऑफिसर की जमकर तारीफ

वीडियो शेयर करते ही ये वायरल हो गया और और लाखों की संख्‍या में इस वीडियो को लोग लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा आपके जैसा आज्ञाकारी बेटा सभी मां को मिले। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा सर आपने ये खुशी मां को देकर उनके जीवन को सार्थक बना दिया। ग्रेट सर। आपका जीवन खुशियों से भरा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+