बोले रक्षा मंत्री- सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है सेना
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय जवान के शहीद होने के एक दिन बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि भारतीय सेना सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पर्रिकर ने कहा कि 'बीते 5-6 साल में सैकड़ों सीजफायर उल्लंघन हुए हैं, आकंड़े देख लीजिए। अंतर सिर्फ इतना ही है कि वो अगर अब कर रहे हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।'
बोले यह समीकरण अलग है
इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान पर्रिकर ने कहा कि यह एक आश्चर्य है कि महात्मा गांधी के गांव से आने वाले प्रधानमंत्री, गोवा से रक्षा मंत्री और सर्जिकल स्ट्राइक, यह बहुत अलग समीकरण है। संभवत आरएसएस की शिक्षा बुनियादी थी।
बता दें कि रविवार (16 अक्टूबर) को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर स्थित रजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल पर दो बार सीज फायर का उल्लंघन किया था जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।
पर्रिकर इससे पहले सेना की तुलना हनुमान से भी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications