टोल नाकों पर आर्मी की तैनाती से ममता नाराज, कहा- तख्तापलटने की साजिश

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अचानक आर्मी की तैनाती का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यह सैन्य तख्तापलट की कोशिश है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब गुरूवार को बंगाल के कई जिलों में टोल नाकों पर आर्मी की तैनाती हो गई। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ये सबकुछ जान बूझकर कर रही है और ये राज्य सरकार की तख्ता पलटने की साजिश है।

टोल नाकों पर आर्मी की तैनाती से पहले केंद्र सरकार को राज्य की परमिशन लेने की जरूरत होती है लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। नाराज ममता ने रातभर सचिवालय में बिताया और अपना गुस्सा दिखाते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट कर डाले।

सीएम ममता बनर्जी और बंगाल पुलिस ने आरोप लगाया कि राज्य के 17 जिलों में हाईवे और अहम जगहों पर आर्मी तैनात कर दी गई है।

जबकि बंगाल सरकार के आरोपों पर आर्मी ने कहा कि यह एक रुटीन एक्सरसाइज है।इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+