सेना प्रमुख ने पाक को दी चेतावनी, 'अगर हम विवश हुए तो पाकिस्तान के खिलाफ और कड़े कदम उठाएंगे'

Recommended Video

    Army Chief Bipin Rawat 70वें सेना दिवस के मौके पर Pakistan पर जमकर बरसे । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 70वें सेना दिवस के मौके पर थलसेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने भारत के पहले सेना प्रमुख जनरल केएम करिअप्पा के सम्मान में मनाये जाने वाले इस दिवस पर दिल्ली के कैंट परेड ग्राउंड परेड का मुआयना किया और सेना के जवानों मेडल से सम्मानित किया। इस मौके पर सेना प्रमुख ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। सेनाध्यक्ष ने कहा कि, पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का हम प्रभावी तरीके से जवाब देते हैं। अगर हम विवश हुए तो हम हमारे दुश्मन के खिलाफ और कड़े कदम उठा सकते हैं।

    bipin

    बिपिन रावत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि, पाकिस्तान की सेना घुसपैठियों की मदद करती रहती है, अगर हमें मजबूर किया गया तो हम और मजबूत कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही सेना प्रमुख ने जवानों को चेताया कि, सोशल मीडिया का हमारे खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है, हमें इसके इस्तेमाल में सावधान रहना होगा।

    बिपिन रावत ने बताया कि, उत्तर-पूर्व में हमारी खुफिया एजेंसी और स्थानीय लोगों के अनुकूल ऑपरेशन की मदद से बड़ी मात्रा में आतंकवाद को सीमित करने में कामयाबी हासिल की है। हमने सीमा पर चौकसी बढ़ाई, हवाई निगरानी भी की जा रही है।

    इस मौके पर थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, नेवी चीफ सुनील लांबा और एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को याद किया। आर्मी चीफ बिपिन रावत ने करिअप्पा ग्राउंड में परेड की सलामी ली। और 15 जवानों को सेना मेडल से नवाजा जिसमें से 5 मरणोपरांत दिए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+