पाकिस्तान से लिया शहादत का बदला, बॉर्डर पार IED लगाकर भारत ने चौंकाया
Recommended Video

श्रीनगर। भारतीय सेना ने एक बार फिर से भारत मां का सिर गर्व से ऊंचा किया है और नापाक इरादें वाले लोगों को जता दिया है कि जिस किसी ने भी भारतीय सपूतों के लहू को बहाने की कोशिश की, उसे वो छोड़ेंगे नहीं, दरअसल इंडियन आर्मी ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पार जाकर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और अपने सैनिकों की शहादत का बदला लिया है।

पाकिस्तान की वहशी और कायराना हरकत
सोमवार रात पाकिस्तान की वहशी और कायराना हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पुंछ के पास रावलाकोट सेक्टर में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है, इस एक्शन में एक सैनिक घायल भी है।

नियंत्रण रेखा (एलओसी)
आपको बता दें कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास थल सेना के एक गश्ती दल पर शनिवार को गोलीबारी की, जिसमें एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए थे इसलिए अपने जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए भारतीय सैनिक एलओसी पार चले गए।

कुछ इस तरह से दिया गया ऑपरेशन को अंजाम
भारतीय सेना एलओसी पार जाकर आईडी प्लांट कर रही थी तभी पाकिस्तानी सैनिकों के साथ क्रॉस फायरिंग हुई, इस फायरिंग में भारतीय जवानों ने तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, बार्डर पारकरके सेना ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

15 महीने बाद सीमा पार जाकर जवाब
इससे पहले भारतीय सेना ने 2016 में पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उसे मुंहतोड़ जवाब दिया था। उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 28 और 29 सितंबर 2016 की रात को नियंत्रण रेखा के पार जाकर भारतीय जवानों ने सात आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

पाकिस्तान तिलमिला उठा था
भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई का 30 सेकेंड का एक वीडियो भी जारी किया था, भारत की इस हरकत से पाकिस्तान तिलमिला उठा था।












Click it and Unblock the Notifications