आतंकियों को पाक दे रहा है खुला समर्थन: सुहाग
नयी दिल्ली। पाकिस्तान का आंतक से कनेक्शन है ये तो सब जानते हैं। इस बात पर अब सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने भी मुहर लगा दी है। सुहाग ने कहा कि लश्कर-ए-तैयाब और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को पाकिस्तान का खुला समर्थन मिल रहा है। सुहाग ने पाकिस्तान के इस सच्चाई के खिलाफ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि इस बुराई से लड़ने के लिए वे एकजुट हों।

सैन्य थिंक टैंक क्लॉज के एक समारोह में सुहाग ने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया के मंचों के जरिये बढ़ रहे आईएस के प्रभाव ने वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौतियां खड़ी की हैं। आईएस की चर्चा करते हुए सुहाग ने कहा कि इस तरह के जेहादी संगठन दुनिया के किसी भी हिस्से में पहुंचने के लिए वित्त, वाणिज्य प्रणालियों का फायदा उठाते हैं।
सुहाग ने सुझाव देते हुए कहा कि आंतक का सफाया करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खुफिया सूचनाओं
को साझा कर और एक-दूसरे से प्रशिक्षण तकनीक अपनी चाहिए। इसी समारोह में मौजूद भाजपा नेता एमजे अकबर ने पाकिस्तान को जेहादियों का अभयारण्य करार दिया। गौरतलब है कि सुहाग का बयान जम्मू-कश्मीर के पंपोर में हुए हमले के बाद आया है।












Click it and Unblock the Notifications