Cabinet reshuffle: पूर्व कानून मंत्री रिजिजू और नए कानून मंत्री मेघवाल के पास कौन-कौन सी डिग्री हैं? जानिए

Cabinet reshuffle: गौरतलब है कि किरेन रिजिजू से पहले कानून मंत्री देश के कद्दावर नेता रविशंकर प्रसाद थे। साल 2021 में उन्हें इस पद से हटाया गया था।

Cabinet reshuffle

Law Minister Education: राजस्थान विधानसभा चुनाव के ठीक पहले केंद्र सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। उसने अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए आज देश का कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बना दिया है और किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दे दी गई है। आपको बता दें कि किरेन रिजिजू को जुलाई 2021 में कानून मंत्री बनाया गया था। मालूम हो कि किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल दोनों ही काफी पढ़े लिखे नेता हैं।

आइए एक नजर डालते हैं कि नए और पुराने दोनों कानून मंत्री की डिग्रियों पर

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक पूर्व कानून मंत्री किरेन रिजिजू लॉ ग्रेजुएट हैं। उन्होंने स्नातक की डिग्री (बीए) हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की तो वहीं कानून की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। वो हाजिर जवाब हैं, तर्क शक्ति अच्छी होने के कारण वो यूथ में काफी लोकप्रिय भी हैं और वो मीडिया फ्रेंडली भी कहे जाते हैं।

चूरू के जिला कलेक्टर थे अर्जुन राम मेघवाल

तो वहीं दूसरी ओर सादगी पसंद अर्जुन राम मेघवाल भी काफी पढ़े लिखे हैं। उन्होंनें बीकानेर के राजकीय डूंगर कॉलेज से स्नातक करने के बाद एलएलबी और मास्टरर्स की डिग्री भी हासिल की और इसके बाद उन्हें भारत डाक विभाग में टेलीफोन ऑपरेटर की नौकरी मिली लेकिन इन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और इसी के चलते वो IAS अधिकारी चुने गए और राजनीति में कदम रखने से पहले वो चूरू के जिला कलेक्टर थे।

अपने-अपने राज्य में बीजेपी के बड़े चेहरे हैं दोनों नेता

दोनों ही नेता अपने-अपने राज्य में बीजेपी के बड़े चेहरे हैं और दोनों ही शिक्षा को काफी महत्व देते हैं और दोनों ही मानना है कि वो ही देश तरक्की कर सकता है जहां को लोग शिक्षित हों। किरेन रिजिजू की पत्नी भी टीचर हैं और अरुणाचल के सरकारी स्कूल में इतिहास पढ़ाती हैं तो वहीं नए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक इवेंट में कहा था कि 'भारत शिक्षा के माध्यम से ही विश्व गुरु बनेगा, मुझे खुशी है कि देश में इस वक्त पीएम मोदी के नेतृत्व में इस दिशा में काम किए जा रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+