क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

तैमूर के धर्म को लेकर यूजर ने किया कमेंट, अर्जुन कपूर ने कर दी बोलती बंद

Google Oneindia News

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों को अक्सर असहज करने वाले कमेंट का सामना करना पड़ता है। करीना कपूर ने हाल ही में बेटे तैमूर के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर पर अच्छे कमेंट आ रहे हैं तो वहीं एक यूजर ने बेहद हल्का कमेंट भी कर दिया। इसने तैमूर के धर्म को लेकर सवाल किया। इस पर करीना तो चुप रहीं लेकिन अर्जुन कपूर ने जमकर सुना दी।

अर्जुन कपूर के कमेंट पर आया था रिप्लाई

अर्जुन कपूर के कमेंट पर आया था रिप्लाई

करीना और तैमूर के फोटो पर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा था- 'असली नवाब' अर्जुन के इस कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड में एक और बच्चा हिंदु से मुस्लिम.. और तुझे अच्छा लग रहा है। इस पर अर्जुन भड़क गए और जवाब देते हुए लिखा- हिन्दु हो या मुस्लिम क्या फर्क पड़ता है और तू कौन है बे हिंदु और मुसलमान करने वाला।

अर्जुन को यूजर्स का भी मिला साथ

अर्जुन ने एक छोटे बच्चे का धर्म पूछने पर इस आदमी को लताड़ा तो दूसरे यूजर्स का भी उन्हें साथ मिला। कई यूजर्स ने अर्जुन के जवाब की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि इन लोगों को इसी तरह से जवाब जरूरी है। आखिर किसी बच्चे या बड़े का क्या धर्म है, इससे किसी को क्या मतलब है। इन्हें ऐसे ही जवाब मिलना चाहिए। अर्जुन अपनी बहन जाह्नवी की फोटो पर हल्के कमेंट करने पर पहले भी ट्रोलर्स को हड़का चुके हैं।

ये भी पढ़िए लॉकडाउन की घोषणा पर बोलीं स्वरा भास्कर, मुझे तो घर जाना है, घर जाना हैये भी पढ़िए लॉकडाउन की घोषणा पर बोलीं स्वरा भास्कर, मुझे तो घर जाना है, घर जाना है

सैफ और करीना के बेटे हैं तैमूर

सैफ और करीना के बेटे हैं तैमूर

वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की बात की जाए तो वो अपने जन्म के बाद से ही मीडिया में चर्चा में रहते हैं। उनके फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते रहते हैं। करीना कपूर हिन्दू और सैफ अली खान मुसलमान हैं। इसलिए कई बार यूजर्स उनके धर्म को लेकर भी कमेंट कर देते हैं। यहां तक कि तैमूर के जन्म के समय भी कई लोगों ने उनको एक मुस्लिम नाम देने को लेकर सैफ अली खान पर भद्दे कमेंट किए थे।

पढ़ें- कोरोना संकट के बीच प्रकाश राज ने पेश की नजीर, स्टाफ के लिए किए काम की सब कर रहे तारीफपढ़ें- कोरोना संकट के बीच प्रकाश राज ने पेश की नजीर, स्टाफ के लिए किए काम की सब कर रहे तारीफ

Comments
English summary
Arjun Kapoor slams troll who commented on saif kareena son Taimur religion
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X