'मैन वर्सेज वाइल्ड' का प्रोमो देख अर्जुन ने पीएम मोदी के लिए कही बहुत बड़ी बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे। खुद इस शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी थी। इस कार्यक्रम का प्रोमो भी सामने आया है, जिसमे पीएम मोदी ने बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल में देखे जा सकते हैं। इस प्रोमो के सामने आने के बाद से ही पीएम मोदी मैन वर्सेज वाइल्ड शो को लेकर सुर्खियों में है। इस शो को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

जमकर की तारीफ
अर्जुन कपूर ने पीएम मोदी के मैन वर्सेज वाइल्ड शो का प्रोमो देखकर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि आपने हमारे देश को काफी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस प्रोमो को नहीं देख पाया था, मैं थोड़ा व्यस्त था, मैं इसे देखने जा रहा हूं। वीडियो को देखते हुए अर्जुन कहते हैं दो जबरदस्त लोग एक साथ आ रहे हैं, पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स एक साथ, जबरदस्त।
आप पर गर्व है
अर्जुन कपूर कहते हैं कि पीएम मोदी आपने हमारे देश के लिए जबरदस्त काम किया है, इस तरह के कार्यक्रम में आपको देखकर अच्छा लगता है, ये आपके व्यक्तित्व को और भी बेहतर बनाता है। आपको इस तरह देखकर हमे भारतीय होने पर और भी गर्व होता है। आप जो भी करते हैं वह जबरदस्त है, शुक्रिया। बता दें कि पीएम मोदी का यह शो 12 अगस्त को रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाएगा।
पीएम मोदी ने साझा किया अनुभव
इस कार्यक्रम के बारे में बेयर ग्रिल्स ने कहा कि दुनियाभर के 180 देशों के लोग इस कार्यक्रम को देखेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए लोग पीएम मोदी के अलग रूप को देखेंगे। खुद पीएम मोदी ने भी इस कार्यक्रम का प्रोमो साझा करते हुए लिखा है कि भारत, जहां आप घने जंगल, जानवर और खूबसूरत पहाड़, नदियां देखते हैं। इस कार्यक्रम को देखकर आपको भारत के पर्यावरण की और भी बेहतर झलक मिलेगी। इस कार्यक्रम के जरिए भारत के बेहतरीन पर्यावरण विरासत को दिखाने का मुझे मौका मिला है।












Click it and Unblock the Notifications