Archita Phukan Video: अर्चिता फूकन के वायरल वीडियो का सच आया सामने, एक्स ने AI से की थी घिनौनी हरकत
Archita Phukan Video: असम की इंस्टाग्राम इनफ्लूएंसर अर्चिता फूकन का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में डिब्रूगढ़ से प्रतीम बोरा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बोरा पर आरोप है कि उसने एआई और डीफफेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद अर्पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने तस्वीरों को मॉर्फ्ड किया था और इसके लिए एआई डीपफेक का इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस की पूछताछ में प्रतीम बोरा ने बताया कि उसका पहले अर्पिता के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों का रिश्ता टूट गया जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अर्पिता की तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दी थी। आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड कर उसने इंस्टाग्राम इनफ्लूएंसर की छवि खराब करने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें: Archita Phukan: क्या बदनाम गलियों का हिस्सा थी Babydoll? किसे दिए थे 25 लाख?
Archita Phukan Video: पॉर्न स्टार की तस्वीरें की एडिट
अर्चिता फूकन असम के तिनसुकिया की रहने वाली हैं और इंस्टाग्राम पर अपने फैशन, स्टाइल समेत कई वीडियो शेयर करती थीं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बार्बी डॉल आर्ची के नाम से जानते हैं। अर्पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि अमेरिकी अडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ उनकी तस्वीरें मिलाकर शेयर की गई थीं। वायरल वीडियो में आपत्तिजनक कंटेंट था। सोशल मीडिया पर जब उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं, तो उनके दोस्तों ने इसकी सूचना दी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी ने बदले की भावना से तस्वीरों का किया गलत इस्तेमाल
अर्चिता फूकन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है और प्रतीम बोरा को अरेस्ट किया है। बोरा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि बदला लेने की भावना से उसने ऐसा किया था। वह पिछले कई हफ्तों से एआई की मदद से अर्पिता की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया था। वह लगातार सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट से तस्वीरें शेयर कर रहा था। फिलहाल आरोपी को अरेस्ट कर उसके ऊपर साइबर क्राइम, महिला की निजता हनन और सम्मान पर चोट समेत कई मामलों में केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: Archita Phukan: अर्चिता फुकन ही नहीं ये भारतीय लड़कियां भी हैं फेमस एडल्ट मूवी स्टार, देखकर उड़ जाएंगे होश












Click it and Unblock the Notifications