केंद्र द्वारा शासित स्मारकों,स्थलों और संग्रहालय को खोलने का दिया गया आदेश
नई दिल्ली, 14 जून। कोरोना महामारी की दूसरी लहर की शुरूआत में ही सभी संग्रहालयों, स्थलों और स्मारकों को बंद कर दिया गया था। चूंकि अब कोरोना काफी कंट्रोल में आ चुका है ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एएसआई के तहत केंद्र शासित सभी स्मारकों,स्थलों और संग्रहालयों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है।
Recommended Video

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा "आज पर्यटन मंत्रालय ने सभी स्मारकों को 16 जून 2021 से विधिवत खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं"।
इस आदेश के साथ ये भी कहां गया है कि कोरोना प्रभावित राज्यों के साथ सभी राज्यों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी में पर्यटन विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है। इसकी वजह है कि लालकिला, ताजमहल समेत दुनिया के अन्य ऐतिहासिक इमारतें और स्मारक बंद पड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications