अब पासपोर्ट की होगी होम डिलीवरी, घर बैठै करें मोबाइल से अप्लाई

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने पासपोर्ट सेवा को लेकर एक नया ऐप लॉन्च किया है जोकि आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत की खबर हो सकती है। अब पासपोर्ट बनाने के लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे और आप घर बैठे ही पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकेंगे। वहीं पासपोर्ट बनने के बाद सीधे आपके घर आ जाएगा। इसकी जानकारी मंगलवार को खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी।

'पासपोर्ट सेवा' ऐप की शुरूआत

'पासपोर्ट सेवा' ऐप की शुरूआत

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि आपको अपने मोबाइल पर 'पासपोर्ट सेवा' ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसके जरिये पासपोर्ट बनाने के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं। सुषमा स्वराज ने बताया कि देश के किसी भी भाग से पासपोर्ट बनाने के लिए अप्लाई किया जा सकता है और अब घर बैठे आप अपना पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

दिए गए पते पर ही पुलिस वेरिफिकेशन

दिए गए पते पर ही पुलिस वेरिफिकेशन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि आपके द्वारा ऐप पर दिए गए पते पर ही पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा और पासपोर्ट भी उसी पते पर भेजा जाएगा। इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर पासपोर्ट सेवा ऐप डाउनलोड करना होगा। आप गूगल प्लेस्टोर से पासपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

 पासपोर्ट को लेकर सुषमा का हाल ही में हुआ विरोध

पासपोर्ट को लेकर सुषमा का हाल ही में हुआ विरोध

बता दें कि हाल ही में लखनऊ में तन्वी सेठ के पासपोर्ट को लेकर सुषमा स्वराज और विदेश मंत्रालय की काफी आलोचना की गई। सुषमा स्वराज को ट्विटर पर ट्रोल भी किया गया और उनको बुरा-भला कहा गया था। लखनऊ पासपार्ट ऑफिस के अधिकारी का तबादला भी कर दिया गया था जिसका अभी भी विरोध किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+