रामपाल के आश्रम में बने नरक जैसे हालात

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हरियाणा के सतलोक आश्रम जो कुछ बीते कई दिनों से चल रहा है,उसे पूरा देश देख रहा है। साथ ही ,देश इसके संचालक बाबा रामपाल की करतूतों को भी देख रहा है। आश्रम में सैकड़ों लोग फंसे रहे कई दिनों तक। अब भी उसमें बहुत से लोग हैं। सवाल उठता है कि इनके भोजन की व्यवस्था कौन कर रहा है... आश्रम से निकले लोगों का कहना है कि उसके अंदर अब खाने की सामग्री नहीं बची है। वहां पर बिजली-पानी काटी जा चुकी है।

Appalling conditions in Rampal’s Ashram. Now, there is no food available there

आश्रम में असामाजिक तत्व

हरिय़ाणा के वरिष्ठ पत्रकार केवल तिवारी ने बताया कि आश्रम से रामपाल के लोगों ने जिस तरह से पुलिस पर हथियार फेंके उससे साफ है कि उसके अंदर बहुत से असामाजिक तत्व पहुंच गए थे। उन्हें रामपाल की शह थी।

रजाई-कंबल भी नहीं

आश्रम में कई दिनों तक फंसे रहे लोगों ने बताया कि उसके अंदर नरक के हालात हैं। लोगों को दीर्घ शंका के बाद पानी नहीं मिल रहा। जाड़े के मौसम के बावजूद अंदर लोगों के लिए कंबल या रजाई तक नहीं है। कुल मिलाकर हालात बेहद खराब है।

तीन आश्रम बनवाए

बताते चलें कि रामपाल ने हरियाणा में तीन सतलोक आश्रम बनवाए हैं। पहला आश्रम 1999 में रोहतक के करौंथा में बनाया गया। दूसरा आश्रम हिसार जिला स्थित बरवाला में 2001 में तीन एकड़ में बनवाया गया। इसी इलाके में 2008 में 12 एकड़ में एक और आश्रम बनाया गया। इसी 12 एकड़ के आश्रम में बाबा रामपाल समर्थकों के साथ हैं।

इस बीच, हरिय़ाणा के डीजीपी का कहना है कि रामपाल अब भी आश्रम के अंदर ही हैं। बता दें कि आश्रम के प्रवक्ता ने कहा था कि संत रामपाल आश्रम में ही नहीं हैं और इलाज कराने बाहर गए हैं और अगर उनकी सेहत ठीक रही तो 21 नवंबर को कोर्ट में पेश होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+