अनुष्का को कूड़ा फेंकने वाले ने भेजा नोटिस, कप्तान कोहली हुए परेशान
मुंबई। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक शख्स को डांट रही है। सड़क पर कूड़ा फेंकने पर अनुष्का उसे डांटती है। जिसके बाद अब उस शख्स ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लीगल नोटिस भेज दिया है। अरहान सिंह नाम के शख्स ने विराट और अनुष्का को कानूनी नोटिस भेजा है। अरहान ने कहा है कि मेरे कानूनी सलाहकारों ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कोहली को नोटिस भेज दिया है। उसने कहा कि अब सब कुछ कोर्ट में होगा और मुझे उनके प्रतिक्रिया का इंतजार है।
कांग्रेस नेता ने भी दिया साथ
कांग्रेस नेता संजय झा ने इस मुद्दे पर अरहान सिंह का साथ दिया है। उन्होंने ट्विट कर विराट और अनुष्का पर सवाल उठाए। संजय झा ने लिखा कि सिलेब्रिटीज को अच्छा काम करने के लिए पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है। आप लोगों को कितनी पब्लिसिटी चाहिए? उन्होंने आगे लिखा है कि जिस शख्स को विडियो में डांटा गया अब उसने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लीगल नोटिस भेजा है।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि विराट कोहली ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अनुष्का शर्मा एक शख्स को डांट रही हैय़ अनुष्का लग्जरी कार में बैठकर एक शख्स को कार से कूड़ा सड़क पर फेंकने पर डांटती है। इस वीडियो के शेयर होते ही ये वायरल हो गया था। जिसके बाद उस शख्स ने और उसकी मां ने सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट की अलोचना की थी।