VIDEO: रणवीर सिंह की इस 'हरकत' पर अनुष्का शर्मा को आया गुस्सा, सबके सामने लगाई डांट

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की लंबे समय से कोई फिल्म नहीं आई है और वो इन दिनों फिल्मों से दूर है। लेकिन इसके बावजूद वो सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्टर रणवीर सिंह को सबको सामने डांटती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि अनुष्का ने रणवीर को फटकार लगा दी।

अनुष्का ने रणवीर को लगाई फटकार

अनुष्का ने रणवीर को लगाई फटकार

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अनुष्का शर्मा सबके सामने रणवीर सिंह को डांटते हुए कहती हैं कि वह होस्ट नहीं हैं। अनुष्का शर्मा की इस बात पर रणवीर सिंह उन्हें सॉरी बोलते हैं और पीछे की तरफ हट जाते हैं। ये वीडियो एले ब्यूटी अवॉर्ड्स का है।

अनुष्का को क्यों आया गुस्सा?

दरअसल इस अवार्ड शो के दौरान रणवीर सिंह सफलता पर बात कर रहे थे। शो के दौरान रणवीर ने बताया कि सफलता का मतलब हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है। इसके बाद वह सफलता का मतलब पूछने के लिए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पास गए और उन्होंने पूछा कि अनुष्का आपके लिए सफलता का क्या मतलब है? रणवीर के इस सवाल पर जवाब देते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा कि रणवीर आप होस्ट नहीं हैं। हालांकि उन्होंने ये बात मजाक में कही थी।

रणवीर ने अनुष्का के साथ किया था डेब्यू

रणवीर ने अनुष्का के साथ किया था डेब्यू

गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ ही फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो वो '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, ताहिर भसीन, साकिब सलीम, साहिल खट्टर, एमी विर्क, हार्डी संधू और कई कलाकार नजर आएंगे। रणवीर की यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्डकप में भारतीय क्रिकेट टीम को मिली जीत पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+