#VirushkaReception अनुष्का की गोद में इस प्यारे से बच्चे की तस्वीर हो रही है वायरल, जानिए पूरा माजरा
Recommended Video

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने रिसेप्शन की पार्टी दिल्ली के ताज होटल में गुरूवार को दी थी, जिसमें खेल और राजनीति की नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुईं, रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं लेकिन एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा जिसके कारण अनुष्का ट्विटर पर ट्रोल हो गईं। दरअसल इस खास पार्टी के मेहमान स्टार क्रिकेटर शिखर धवन भी थे।

अनुष्का को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया
धवन भी अपने बेटे जोरावर और पत्नी आयशा संग इस ग्रैंड पार्टी का मजा ले रहे थे कि तभी एक उनका बेटा जोरावर अनुष्का की ही गोद में सो गया। अनुष्का और जोरावर के क्यूट पल की तस्वीर को आयशा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, बस लोगों को मौका मिल गया मजे लेने का। लोगों ने इस फोटो पर अनुष्का को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया।

शिखर धवन और विराट कोहली अच्छे दोस्त
गौरतलब है कि शिखर धवन और विराट कोहली अच्छे दोस्त हैं और इसी वजह से आयशा और अनुष्का भी करीब हो गए हैं, जोरावर का अनु्ष्का की गोद में यूं सेना उनके प्यार का ही नतीजा है क्योंकि बच्चा उसी की गोद में सोता है, जिसकी गोद को वो पहचानता है।

इतनी भी क्या जल्दी है अनुष्का?
सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुष्का को लिखा कि घबराइए मत, आपके दिन भी जल्दी आएंगे तो वहीं किसी ने लिखा कि इतनी भी क्या जल्दी है अनुष्का।

दोनों काफी खुश
मालूम हो कि रिसेप्शन में कोहली ने जहां ट्रेडिशनल बंद गला पहना था तो वहीं अनुष्का ने ठेठ बनारसी साड़ी में अपने आप को पूरी तरह से भारतीय महिला के रूप में पेश किया। इस दौरान दोनों काफी खुश भी नजर आ रहे थे।

पांच साल के अफेयर के बाद शादी की
गौरतलब है कि दिल्ली के रिसेप्शन के बाद अब विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा, जिसके लिए बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। मालूम हो कि दोनों ने करीब पांच साल के अफेयर के बाद शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications