मैदान पर 'दादी मां' के साथ कोहली की तस्वीर पर अनुष्का का आया दिल, किया ये कमेंट

नई दिल्ली। टीम इंडिया इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है। भारतीय टीम लगातार तीसरे विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। मंगलवार को खेले गए एक महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर विश्व कप सेमीफाइनल का बर्थ पक्का कर लिया। वहीं, इस मैच के दौरान टीम इंडिया की 87 साल की एक फैन मैदान में मौजूद रहीं और उनका उत्साह देखते ही बनता था। इस 87 साल की खास फैन से मैच के बाद कप्तान कोहली ने मुलाकात की थी, उनकी इस तस्वीर पर अब अनुष्का शर्मा की प्रतिक्रिया भी आई है।

अनुष्का ने फोटो पर दिया दिल वाला रिएक्शन

अनुष्का ने फोटो पर दिया दिल वाला रिएक्शन

मैच के बाद कप्तान कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा 87 साल की चारूलता पटेल से मिलने पहुंचे। विराट कोहली ने उनसे मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर भी शेयर की। विराट के इस अंदाज पर कोहली के फैंस गदगद थे, तो साथ ही हर कोई कोहली के इस व्यवहार की तारीफ कर रहा था। विराट के फैंस ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी अनुष्का को भी ये तस्वीर बहुत प्यारी लगी।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ महज 28 रनों की जीत ने खोलीं टीम इंडिया की ये 5 पोल

87 साल की फैन से मिले कोहली

87 साल की फैन से मिले कोहली

विराट की इस फोटो पर अनुष्का ने दिल वाला इमोजी बनाकर अपना प्यार जाहिर किया। अनुष्का के अलावा करण वाही, रणवीर सिंह, ईशा गुप्ता और कई हस्तियों ने कोहली की तारीफ की। बांग्लादेश के साथ मैच के दौरान चारूलता कभी नाचती हुईं दिखाईं देती तो कभी बाजा बजाती हुईं। जब वे कैमरे का केंद्र बिंदु बन गई तो सोशल मीडिया पर भी तुरंत छा गईं। उनसे स्टेडियम में पूछा गया कि क्या भारत विश्व कप जीतने वाला हैं तो उन्होंने चहककर तुरंत हां में जवाब दिया।

भारत पहुंचा विश्व कप के सेमी फाइनल में

भारत पहुंचा विश्व कप के सेमी फाइनल में

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे भगवान गणेश में बहुत विश्वास रखती हैं और टीम इंडिया की जीत के लिए लगातार प्रार्थना करती हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए कहा कि उनको लगता है जैसे उनके ही बच्चे खेल रहे हैं। उन्होंने मैच में अपनी उत्साहजनक उपस्थिति से सबका मन मोह लिया। वे ना केवल सोशल मीडिया पर छा गईं बल्कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी उनकी उपस्थिति का एहसास हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+