Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'गोली मारो...' वाले भाषण के बाद अब अनुराग ठाकुर ने दिल्ली चुनाव पर दिया ये बयान

'गोली मारो' के बाद अब अनुराग ठाकुर ने दिल्ली चुनाव पर दिया ये बयान

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कहा कि कांग्रेस तो आम आदमी पार्टी के ही साथ दिख रही है। पंजा धीरे-धीरे बिखरता रहा और झाडू ही हो गया। दिल्ली में चुनावी सभा में 'गोली मारो.. के नारे लगवा कर विवादों में आए बने अनुराग ने अपने संसदीय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बाबा बालजी आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही। इस दौरान ठाकुर ने ऊना और कुटलैहड़ में विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

Anurag Thakur in Hamirpur delhi election results aap bjp

अनुराग ठाकुर ने ऊना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, कांग्रेस ने खुद को आउटसोर्स कर दिया है। कांग्रेस का वोट बैंक पांच प्रतिशत से नीचे आ गया है, जिससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस बिखरती-बिखरती पंजे से झाड़ू हो चुकी है। ठाकुर ने इस दौरान आम आदमी पार्टी को जीत की शुभकामनाएं दीं लेकिन कांग्रेस उनके निशाने पर रही।

अनुराग ठाकुर ने यहां कहा कि केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश का खास ध्यान रखा गया है। हिमाचल को रिवेन्‍यू डेफिसिट ग्रांट पहले से 11,431 करोड़ ज्यादा मिलेगी। अर्बन बॉडी के लिए 207 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। आपदा रिलीफ फंड में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही ऊना-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 50 करोड़ और भानुपल्ली रेल लाइन के लिए भी 400 करोड़ रुपए का प्रावधान भी बजट में होगा।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली में हुए चुनाव के दौरान अनुराग ठाकुर काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने चुनावी सभा में विवादित बयान दिया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने आदेश दिया था कि उनका नाम भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा दिया जाए। बता दें कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में 62 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीत पाई है। कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+