ममता बनर्जी के 'आउटसाइडर' वाले बयान पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा- क्या देश के मंत्री का बंगाल में आना गुनाह है?

ममता बनर्जी के 'आउटसाइडर' वाले बयान पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा- क्या देश के मंत्री का बंगाल में आना गुनाह है?

Anurag Thakur On mamata banerjee over outsider-insider debat: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव-2021 को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने आउटसाइडर और इनसाइडर का विवाद छेड़ दिया है। ममता बनर्जी ने अपने कई भाषणों में कहा है कि बीजेपी नेता आउटसाइडर हैं यानी बाहरी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्ती और टीएमसी नेताओं के इस बाहरी वाले बयान पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी से पूछा है, क्या देश के मंत्री का बंगाल आना गुनाह है? उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, तो क्या मेरा राज्य का दौरा करना एक अपराध है।

Anurag Thakur

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "अगर पश्चिम बंगाल में आने वाले भारत सरकार के एक मंत्री को बाहरी व्यक्ति (आउटसाइडर ) कहा जाता है तो मैं ये पूछना चाहता हूं कि किस जगह किन लोगों को इनसाइडर माना जाता है।''

उन्होंने कहा, क्या भारत सरकार के मंत्री का पश्चिम बंगाल में अपराध है? क्या पश्चिम बंगाल की धरती ने भारत को कई महान नेता, देश के अलग-अलग क्षेत्रों में नहीं दिए, अगर कोई नेता पश्चिम बंगाल में आकर खड़ा होने की कोशिश करता है तो क्या वो अपराध होता है, क्या भारत सरकार के मंत्री को पश्चिम बंगाल में आने की इजाजत नहीं है?

अनुराग ठाकुर सोमवार (4 जनवरी) की सुबह कोलकाता पहुंचे हैं। अनुराग ठाकुर कोलकाता बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली से मिलने अस्पताल गए थे। सौरव गांगुली फिलहाल कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं हालांकि उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है। अनुराग ठाकुर का कोलकाता में कई कार्यक्रमों में शिरकत करने का प्रोग्राम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+