Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनुराग कश्यप पर मीटू के आरोपों के बाद बेटी आलिया ने बताई आपबीती, साझा किया वो मुश्किल दौर

नई दिल्ली, 22 जुलाई। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर कुछ दिनों पहले मीटू के आरोप लगे थे, जिसके बाद वह विवादो में आ गए थे। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने पिता पर लगे आरोपों पर कहा कि मैं इस बात को लेकर बहुत चिंतित थी कि मेरे पिता को गलत रह से दिखाया जा रहा है, उनपर मीटू के आरोप लग रहे हैं। जिस तरह से पिछले साल मेरे पिता पर ये आरोप लगे थे उसको लेकर मैं काफी चिंतित थी।

मीटू के आरोपों से काफी चिंतित थी आलिया

मीटू के आरोपों से काफी चिंतित थी आलिया

एक इंटरव्यू में आलिया कश्यप ने कहा कि जो लोग मेरे पिता को जानते हैं, वो जानते हैं कि वो एक टेडी बियर हैं। वह जानबूझकर मुझे इन विवादों से बचाने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि इससे मेरी चिंता बढ़ जाती है। बता दें कि आलिया कश्यप का खुद का यूट्यूब चैनल हैं और वो एक इन्फ्लूएंसर हैं। आलिया ने कहा कि मीटू के आरोपों के मैं काफी चिंतित थी। नफरत मुझतक नहीं पहुंचती है, लेकिन जिस तरह से लोग मेरे पिता को गलत तरह से पेश कर रहे थे उसको लेकर काफी चिंतित थी।

 मेरे पिता सबसे बड़े टेडी बियर हैं

मेरे पिता सबसे बड़े टेडी बियर हैं

आलिया ने कहा कि लोगों को लगता था कि मेरे पिता बहुत बुरे आदमी हैं, लेकिन अगर मेरे किसी भी करीबी से पूछो तो वो कहते हैं कि वह सबसे बड़े सॉफ्ट टेडी बियर हैं, जिनसे आप मिले हैं। यही वजह है कि मैं अपने पिता को लेकर चिंतित थी नाकि उनके लिए फैलाई जा रही नफरत को लेकर चिंतित थी। मुझे पता था कि मेरे पिता के लिए मुझे जो भी नफरत मिल रही थी लोगों से उनके जीवन में खुद का कुछ करने को नहीं है। मेरे पिता इन चीजों को मुझसे दूर रखने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि उन्हें पता था कि मैं इन बातों से काफी परेशान हो जाती हूं।

 लॉस एंजिलिस चले गए थे अनुराग

लॉस एंजिलिस चले गए थे अनुराग

आलिया ने इससे पहले एक व्लॉग में अपनी मानसिक स्थिति को लेकर खुलकर बात की थी। आलिया के एक व्लॉग में अनुराग ने कहा था कि जब आलिया को इस मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था तो उस वक्त मैं अपनी पूर्व पत्नी आरती बालाजी के साथ तुरंत लॉस एंजिलिस चले गए थे।

बॉम्बे वेल्वेट के दौरान लगा था आरोप

बॉम्बे वेल्वेट के दौरान लगा था आरोप

बता दें कि पिछले साल एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि अनुराग कश्यप ने फिल्म बॉम्बे वेल्वेट के दौरान उनके साथ जबरदस्ती की थी। अभिनेत्री के ट्वीट के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने इसका संज्ञान लिया था। हालांकि इन आरोपों के बाद अनुराग ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+