अनुपम खेर को रेलवे स्टेशन पर मिला पांच साल का मासूम, उसने बताई पिता की मौत की बात तो सन्न रह गए एक्टर

शिमला, 25 जून: फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है। अनुपम खेर ने शिमला के पास के एक रेलवे स्टेशन से ये वीडियो शेयर किया है। इस शेयर करते हुए खेर ने बताया है कि अचानक ही वो पांच साल के इस बच्चे से मिले। बातचीत में बच्चे ने बताया कि हाल ही में उसने अपने पिता को खो दिया था। जिसे सुनकर वो चौंक गए। खेर ने इस बच्ची की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया था।

खेर बोले- बच्चे ने तो मुझे हिला दिया

खेर बोले- बच्चे ने तो मुझे हिला दिया

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पांच साल के हिमांशु से मेरी मुलाकात शिमला के पास जतोग रेलवे स्टेशन पर हुई। उसकी बातों में जानकारी भी थी और सादगी भी। जिस सरलता से उसने एक बात कही उसने मुझे हिला दिया। मैंने हिमांशु की माँ ऊषा से वादा किया है कि हमारा संगठन इसकी पूरी पढ़ाई का जिम्मा उठाएगा।

क्या है वीडियो में

अनुपम खेर वीडियो में पहले इस बच्चे हिमांशु के साथ स्टेशन पर बेंच पर बैठे हुए और फिर वहीं घूमते दिख रहे हैं। वीडियो में अनुपम खेर से ये बच्चा कहता है कि ट्रेन कैसे आती जाती हैं, वो सब जानता है। बच्चा उनको बताता है कि कैसे स्टेशन पर ट्रेन में डिब्बे जोड़े जाते हैं और प्लेटफॉर्म बदले जाते हैं। इस पर अनुपम कहते हैं कि वाह, तुम बहुत स्मार्ट हो। इसके बाद खेर उससे पूछते हैं कि उसके पापा कहां हैं तो बच्चा कहता है कि उसनके पिता का हाल ही में निधन हो गया है। इस पर अनुपम खेर उसकी मां से पूछते हैं तो वो बताती है कि एक एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई है। इस पर अनुपम चौंक जाते हैं और कहते हैं कि बच्चे की पढ़ाई का खर्च अनुपम खेर फाउंडेशन उठाएगा।

इन दिनों शिमला में हैं अनुपम खेर

इन दिनों शिमला में हैं अनुपम खेर

अनुपम खेर इन दिनों शिमला में हैं। हाल ही में उन्होंने शिमला से ही एख वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने एक शख्स को रोककर पूछा कि क्या आप मुझे जानते हैं तो इस शख्स ने मना कर दिया। इस पर उन्होंने काफी मजेदार वीडियो शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+