अनुपम खेर का परिवार कोरोना की चपेट में, पत्नी किरण ने किया ये Tweet

मुंबई। कोरोना का तांडव पूरी तरह से जारी है, क्या आम और क्या खास, हर कोई इसकी चपेट में हैं, कल शाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, दोनों इस वक्त मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तो वहीं आज अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन कोरोनां संक्रमित निकले हैं, जबकि मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Recommended Video

    Anupam Kher के परिवार को भी Corona, मां और भाई समेत 4 लोग Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    पत्नी किरण ने किया ये Tweet

    पत्नी किरण ने किया ये Tweet

    तो वहीं अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं, अनुपम खेर ने खुद ट्वीट करके ये जानकारी लोगों को दी, जिसके बाद अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने ट्वीट करके अपने परिवार वालों के जल्द स्वस्थ होने की ऊपर वाले से प्रार्थना की है।

    'आप सभी जल्द से जल्द हों ठीक'

    किरण खेर ने अपने पति के ट्वीट को re tweet करते हुए लिखा कि मैं प्रार्थना करती हूं कि मेरे परिवार के लोग जल्द से जल्द ठीक हों, मां, राजू, भाभी और वृंदा, आप सभी जल्द स्वस्थ हों, अपना ख्याल रखिए।

    अनुपम खेर ने खुद जानकारी

    अनुपम खेर ने खुद जानकारी

    मालूम हो कि अनुपम खेर ने ट्वीट किया था कि उनकी मां दुलारी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पाल में भर्ती कराया गया है। ना सिर्फ अनुपम खेर की मां बल्कि उनके भाई, भाभी, भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

    'मेरी मां दुलारी को भूख नहीं लग रही थी'

    'मेरी मां दुलारी को भूख नहीं लग रही थी'

    खेर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरी मां दुलारी को भूख नहीं लग रही थी, जिसके बाद हमने ब्लड टेस्ट कराया, जहां उनका सब कुछ ठीक निकला। जिसके बाद हम उन्हें सिटी स्कैन सेंटर लेकर गए, जहां उनका कोविड पॉजिटिव माइल्ड निकला। उस वक्त मैंने अपने भाई राजू ने भी टेस्ट कराया। इसमे राजू माइल्ड पॉजिटिव निकला, मैं निगेटिव निकला। इसके बाद हमने भाभी, भतीजी, भतीजे का सिटी स्कैन कराया, जिसमें मेरी भाभी, भतीजी कोरोना माइल्ड पॉजिटिव निकले, बाकि लोग निगेटिव निकले, हमने बीएमएसी को बता दिया है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अगर आपके घर वालों को भूख नहीं लग रही है तो आप अपना टेस्ट जरूर करा लें। अस्पताल का स्टाफ काफी अच्छा काम कर रहा है, उनकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+