जब सामने आई थी श्रीदेवी की बहन प्रभादेवी, सच पता चलने पर हर कोई चौंका
नई दिल्ली। हाल ही में अप्रैल फूल डे गुजरा है। हमेशा की तरह इस दफा भी लोगों ने एक-दूसरे को अप्रैल फूल बनाने की कोशिशें की। फिल्मी दुनिया के सितारे भी इसमें शामिल रहे। इस साल फरवरी में मशहूर अदाकार श्रीदेवी की मौत हो गई। 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री के साथ एक ऐसा प्रैंक कुछ साल पहले (90 के दशक में) हुआ था जिससे ना सिर्फ वो खुद बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस भी चौंक गए थे।

'मैं श्रीदेवी की अनजान बहन'
90 के दशक में मैगजीन सिने ब्लिट्ज ने एक लड़की की तस्वीर अपने कवर पेज पर छापी थी। जिस पर लिखा था, 'मैं श्रीदेवी की अनजान बहन हूं.' कवर पेज पर महिला की फोटो भी श्रीदेवी से मिलती-जुलती थी। इसका नाम प्रभादेवी बताया गया। इसने सभी को चौंका दिया था लेकिन दरअसल ये अप्रैल फूल प्रैंक था और ये महिला कोई और नहीं अनुपम खेर थे।

मैकअप से हुआ था कमाल
अनुपम खेर को श्रीदेवी की 'बहन' प्रभादेवी बनाना मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट मिक्की कॉन्ट्रैक्टर का कमाल था। फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष ने फोटो भी बहुत कमाल का लिया था। मैगजीन ने अप्रैल फूल के लिए यह अंक छापा था और उस समय काफी बिका था।

इस प्रैंक पर ये बोली थीं श्रीदेवी
मैगजीन ने इस प्रैंक को लेकर श्रीदेवी की प्रतिक्रिया पूछी थी तो उन्होंने कहा था कि ये वाकई कमाल का अप्रैल फूल जोक था। उन्होंने बताया कि अनुपम खेर उनसे कह रहे थे कि आज वो उन्हें एक बड़ा सरप्राइज देंगे और जब उन्होंने मैजगीन का कवर पेज देखा तो ये वाकई चौंका देने वाला था। आपको बता दें कि श्रीदेवी की फरवरी में दुबई में बाथटब में डूब जाने से मौत हो गई थी। वो 54 साल की थीं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications