ओडिशा का 'एंटी-वायरस' फूड स्टॉल हुआ वायरल, जानें क्या है इसमें खास

भुवनेश्वर। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में व्यवसायों और आजीविका को प्रभावित किया है। कोरोना महामारी में सबसे अधिक नुकसान रेस्टोरेंट और होटलों को हुआ है। लेकिन अब समय के साथ रेस्तरां और मेनू ने भी अपने तरीके से इन्हें अनिश्चित समय के लिए अनुकूलित कर लिया है। ओडिशा के बेरहामपुर का एक टिफिन सेंटर इसका एक उदाहरण है। एक शख्स ने अपने फूड स्टॉल का नाम एंटी वायरस टिफिन सेंटर नाम रखा है।

खाने की मार्केटिंग का नया तरीका खोजा

खाने की मार्केटिंग का नया तरीका खोजा

कोरोना महामारी की वैक्सीन आने में अभी देरी है। लोग अपने घरेलू नुस्खों के जारिए अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उपाय खोजते रहते हैं। कई उत्पाद और घरेलू उपचार जो प्रतिरक्षा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का दावा करते हैं, वे इस समय डिमांड में है। इसका ही फायदा बेरहारामपुर के फूड स्टॉल मालिक ने उठाया। महामारी का सहारा लेते हुए उसने खाने की मार्केटिंग का नया तरीका खोज निकाला।

फोटो हुई वायरस

फोटो हुई वायरस

मालिक ने मौजूदा समय का फायदा उठाते हुए अपने फूड स्टॉल का नाम 'एंटीवायरस टिफिन सेंटर' रखने का फैसला किया। स्टॉल के दिलचस्प बोर्ड की फोटो एक शख्स Budwiser86 ने रेडिट पर साझा की। उसने लिखा कि, उम्मीद है कि वह भोजन में सैनिटाइज़र नहीं जोड़ रहा है। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, केवल ग्रेड ए ब्लीच। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, आधुनिक समस्याओं के लिए आधुनिक समाधान की आवश्यकता है।

 फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

यह फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वायरल हो रहे फूड स्टॉल पर कई लोग खाना खाते दिख रहे हैं। इस फूड स्टॉल पर खाने के मेन्यू में इडली, डोसा, उपमा, पुरी, समोसा और वड़ा शामिल हैं। स्टॉल का नाम भले ही एंटीवायरस हो, लेकिन फूड स्टॉल पर ना तो सोशल डिस्टेंसिंग दिख रही है और ना ही खाना सर्व करने वाले शख्स ने मास्क लगाया और न ही उसने ग्लब्स पहने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+