येरूशलम में पीएम नेतन्याहू के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन

येरूशलम। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सरकारी आवास के बाहर हजारों की तादाद में लोगों ने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस्राइली मीडिया के मुताबिक सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से ये प्रदर्शन राजधानी में होने वाला सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण व्यापारिक संकट के मद्देनजर इजरायल में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के स्वर तेज हो गये हैं।

येरूशलम में पीएम नेतन्याहू के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन

स्थानीय मीडिया के अनुसार इजरायल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आधिकारिक निवास के बाहर 10 हजार से अधिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन किये और उनके इस्तीफे की मांग की। रिपोर्ट के अनुसार कुछ शहरों में प्रदर्शनकारियों को परेशान करने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है वहीं एक व्यक्ति को हाइफा में प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंकने के बाद हिरासत में लिया गया। शनिवार रात हुए प्रदर्शन की अनुमति इजरायल पुलिस ने दी थी।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस अधिकारी, नागरिक और सरकार संपत्ति के खिलाफ हिंसात्मक प्रदर्शन नहीं होंगे देंगे और उसे रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा पुलिस ने कहा कि जो भी दंगे भड़काएगा, कानून तोड़ेगा या संपत्ति को नष्ट करेगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। दरअसल प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू पर रिश्वत लेने, धोखाधड़ी करने और विश्वासघात करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर कुछ साल पहले लगे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों की भी जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+