दिल्ली हिंसा का एक वीडियो आया सामने, दंगाई अस्पताल की छत से भीड़ पर चला रहे गोली

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के बाद एक-एक करके वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमे देखा जा सकता है कि कैसे दंगाई लोगों पर हमले कर रहे थे। दिल्ली हिंसा का जो नया वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि दंगाइयों का एक गुट अस्पताल की छत पर खड़ा होकर भीड़ पर गोली चला रहा है। यह वीडियो नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के यमुना विहार इलाके का है। एनडीटीवी की खबर के अनुसार वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहन नर्सिंग होम एंड हॉस्पिटल की छत पर खड़े होकर दंगाई लोगों की भीड़ पर गोली चाल रहे हैं।

भीड़ पर गोली चला रहे दंगाई

भीड़ पर गोली चला रहे दंगाई

वीडियो मे देखा जा सकता है कि कुछ लोग जिन्होंने अपने चेहरे को ढक रखा है वह भीड़ में लोगों को निशाना बना रहे हैं और उनपर गोली चला रहे हैं। इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था जोकि काफी वायरल हुआ था, जिसमे देखा जा सकता है कि 24 फरवरी को लोग किस तरह से भीड़ को अपना निशाना बना रहे हैं। लेकिन दूसरा वीडियो जो सामने आया है उसकी गुणवत्ता अच्छी है और इसमे साफ देखा जा सकता है कि काली रंग की जैकेट में एक व्यक्ति जोकि हेलमेट पहन रखा है वह भीड़ पर गोली चला रहा है।

यमुना विहार-चांदबाग इलाके का वीडियो

यमुना विहार-चांदबाग इलाके का वीडियो

हालांक गोली चलाने वाले का चेहरा ढका हुआ है, लेकिन उसके अगल-बगल खड़े कई लोगों के चेहरे को साफ देखा जा सकता है, उनके चेहरे की पहचान की जा सकती है। पुलिस ने अभी तक इस वीडियो के सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। जिस जगह का यह वीडियो है वह यमुना विहार और चांदबाग इलाके का है। बता दें कि दिल्ली हिंसा में कुल 53 लोगों की मौत की अभी तक पुष्टि हो चुकी है।

सैकड़ो लोग घायल

सैकड़ो लोग घायल

हिंसा में से 44 मौतें जीटीबी अस्पताल, 5 आरएमएल अस्पताल, 3 एलएनजेपी अस्पताल और एक मौत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में हुई है। राजधानी दिल्ली में चार दिनों तक जारी रही हिंसा में 200 से अधिक लोग घायल हो गए, इनमें 11 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हिंसा में से 44 मौतें जीटीबी अस्पताल, 5 आरएमएल अस्पताल, 3 एलएनजेपी अस्पताल और एक मौत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में हुई है। राजधानी दिल्ली में चार दिनों तक जारी रही हिंसा में 200 से अधिक लोग घायल हो गए, इनमें 11 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

वीडियो सौजन्य- एनडीटीवी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+