VIDEO: अलग कारणों से वायरल हो रहा है 'नेशनल क्रश' प्रिया प्रकाश का ये वीडियो
सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश ने जब से अपने नैनों के बाण चलाए हैं, तभी से पूरा देश उनका दीवाना हो गया है। अब तो प्रिया कुछ भी करती हैं, तो वो तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। प्रिया प्रकाश का ऐसा ही एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश ने जब से अपने नैनों के बाण चलाए हैं, तभी से पूरा देश उनका दीवाना हो गया है। अब तो प्रिया कुछ भी करती हैं, तो वो तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। प्रिया प्रकाश का ऐसा ही एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिया इतनी अलग लग रहीं हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाएगा। बड़ी-बड़ी आंखों में मोटा सा काजल लगाए हुए जिस प्रिया प्रकाश को आप जानते हैं, उससे ये काफी अलग हैं।
न आंखों में काजल है और न ही कोई शरारत
'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' में प्रिया को सभी ने बड़ी-बड़ी आंखों में मोटा काजल लगाए हुए शरारतें करते हुए देखा था। वहीं इन दिनों प्रिया का दो वीडियो वायरल हो रहा है, वो उससे काफी अलग है। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश एकदम ही सिंपल अंदाज में दिखाई दे रही हैं। न आंखों में काजल है और न ही कोई शरारत। उनका ये हटके अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रातोंरात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश
वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वेरियर के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था। इस वीडियो ने रातोंरात प्रिया को स्टार बना दिया था। उनके सोशल मीडिया फैंस में भी भारी इजाफा हुआ था। इंस्टाग्राम पर प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख पहुंच गई है।
एक्टिंग के साथ कर रही हैं पढ़ाई
हालांकि प्रिया के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ। कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस गाने को प्रोफेट मोहम्मद का अपमान बताकर इसे बैन करने की भी मांग की थी। अपने खिलाफ केस और गाने पर बैन की मांग के खिलाफ प्रिया उच्चतम न्यायालय पहुंची थीं। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बड़ी राहत देते हुए सभी केस पर रोक लगा दी थी। प्रिया एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही हैं। वो त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी.कॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं।
इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश ने किसी 'खास' के साथ खेली होली, वायरल हो गया वीडियो