पठानकोट को फिर से बड़े आतंकी हमले से दहलाने की साजिश!

नई दिल्‍ली। जनवरी में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पठानकोट स्थित इंडियन एयरफोर्स के बेस को आतंकी हमले से दहला कर रख दिया था। अब आतंकी एक बार फिर से ऐसी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। गृह मामलों पर बनाई गई संसदीय समिति का कहना है कि पठानकोट एयरबेस के नजदीक के गांवों में आतंकी छिपे हुए हैं।

pathankot-terror-attack

समिति ने कहा है कि कि सरकार को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। समिति अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा करने जम्मू पहुंची और इससे पहले उसने पठानकोट का दौरा किया था।

समिति के अध्यक्ष पी भटटाचार्य ने कहा कि पठानकोट से लौटने के बाद हमने सरकार के सामने अपने सुक्षाव रखे और कहा कि पठानकोट पर फिर हमला हो सकता है।

उन्‍होंने जानकारी दी कि गांव वालों ने बताया है कि कुछ आतंकी अब भी वहां के गांवों में छिपे हुए हैं। समिति की सिफारिश के बाद सरकार ने सीआरपीएफ, बीएसएफ और सेना को सतर्क किया था और एयरबेस की सुरक्षा उनके हवाले कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+