राम रहीम की विषकन्याएं, सुंदर लड़कियों को बहकाना, गर्भपात कराना और पीटना था काम
राम रहीम का एक और घिनौना सच आया सामने, डेरे के भीतर विषकन्याएं भेजती थी लड़कियों को गुफा में, सुंदर लड़कियों को बहका कर भेजती थीं गुफा में, गर्भवती होने पर कराती थीं गर्भपात
नई दिल्ली। धर्म की आड़ में किस तरह से डेरा सच्चा सौदा के भीतर राम रहीम अपने घिनौने कामों को अंजाम देता था, उसकी एक के बाद एक परत लगभग हर रोज खुल रही है। डेरा के भीतर कई महिलाओं के साथ जबरन संबंध बनाने की खबर तो पहले ही लोगों के सामने आ चुकी थी, लेकिन इस बार ऐसी जानकारी सामने आई है जो आपके होश उड़ा देगी। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार डेरे के भीतर राम रहीम ने विष कन्याओं का एक ग्रुप बना रखा था।

सुंदर लड़कियों को गुफा में भेजती थीं विषकन्याएं
जी हां डेरे के भीतर राम रहीम ने जो विष कन्याओं का एक ग्रुप बनाया था, इस ग्रुप की महिलाओं का अहम काम यह था कि वह डेरे में सुंदर लड़कियों को डांस के बहाने राम रहीम की गुफा तक पहुंचाए। ये विष कन्याएं राम रहीम के बेहद करीब थीं, खास बात यह है कि ये विष कन्याएं पहले ही इन चीजों से गुजर चुकी थीं, लिहाजा उन्हें राम रहीम की मंशा के बारे में पूरी जानकारी थी। ये विष कन्याएं सुंदर लड़कियों को अलग-अलग तरह से बहकाने की कोशिश करती थीं। यह लड़कियों से कहती थीं कि बाबा ने आपको खास आशीर्वाद देने के लिए गुफा के भीतर बुलाया है।

मुंह खोलने पर कमरे में बंद करके पीटा जाता था
डेरे में रहने वाली विषकन्याएं मासूम लड़कियों को यह कहकर बहकाती थीं कि बाबा ने उन्हें पवित्र करने के लिए और खास आशीर्वाद देने के लिए गुफा के भीतर बुलाया है। यही नहीं इन विषकन्याओं की यह भी जिम्मेदारी होती थी कि ये इस बात को सुनिश्चित करें कि ये लड़कियां राम रहीम के खिलाफ किसी से बात नहीं करें, जब इन लड़कियों को ऐसा करते हुए पाया जाता था तो इन्हें अगले 24 घंटों के लिए खाना पानी नहीं दिया जाता था। लेकिन जब लड़कियां इसके बाद भी नहीं मानती थीं तो उन्हें मन सुधार कमरे में ले जाया जाता था, जहां उन्हें कुर्सियों से बांध दिया जाता था और पीटा जाता था।

लड़कियों का गर्भपात कराती थीं विषकन्याएं
डेरे के भीतर यह सजा ना सिर्फ लड़कियों बल्कि लड़कों को भी दी जाती थी। अगर कोई लड़का लड़कियों को घूरते हुए पाया जाता था तो उसके चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गधे पर बैठाकर घुमाया जाता था। आपको बता दें कि राम रहीम को जेल के भीतर पहुंचाने में ना सिर्फ उन दो महिलाओं का हाथ है जिन्होंने कोर्ट में बेखौफ राम रहीम के खिलाफ बयान दिया बल्कि डेरे के भीतर काम करने वाले गुरदास सिंह टूर का भी अहम योगदान है, वह भी सीबीआई के अहम गवाह थे। उन्होंने बताया कि अभी तक विषकन्याओं पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है, ये अभी भी डेरे के भीतर मौजूद हैं। यही नहीं उनका कहना है कि जो लड़कियां गर्भवती हो जाती थीं उनका गर्भपात भी ये विषकन्याएं कराती थीं।












Click it and Unblock the Notifications