कूनो में अफ्रीका से लाए गए एक और चीते की मौत, पार्क में अब तक 10 चीतों की गई जान

Namibian cheetah dies at Kuno, मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों में आज एक और चीता की मौत हो गई है। नो नेशनल पार्क में अब तक 10 चीतों की मौत हो चुकी है। इनमें से 7 चीते हैं और 3 शावक हैं।

कूनो में आ जिस चीते की मौत हुई है, उसका नाम 'शौर्य' बताया गया है। नामीबिया से लाए गए इस 'शौर्य' चीते ने दोपहर में 3.17 बजे दम तोड़ दिया। चीतों की मॉनिटरिंग कर रही टीम ने सुबह 11 बजे वह अचेत हालत में दिखा था।

another Namibian cheetah dies at Kuno National Park in Madhya Pradesh 10th fatality since 2022

जिसके बाद नेशनल पार्क की टीम ने उसे ट्रैंकुलाइज कर सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। कुछ देर के लिए उसे होश भी आया था लेकिन कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उसकी मौत के कारण का खुलासा होगा।

कूनो नेशनल पार्क में इससे पहले मंगलवार को एक और चीते की मौत हो गई थी। इस मौत के बाद पार्क में अब सिर्फ 14 चीते बचे हैं। इसमें चार शावक भी शामिल है। तीन हफ्ते पहले ही नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था।

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में दो ग्रुप में कुल 20 चीते लाए गए थे। कूनो नेशनल पार्क में पशु डॉक्टरों की एक टीम ने पिछले साल अगस्त में सात नर, सात मादा और एक शावक को निगरानी के लिए विभिन्न बाड़ों में रखा था। इनमें से अब तक छह वयस्क चीतों और तीन शावकों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+